एक्सप्लोरर

Afghanistan News: अफगानिस्तान से निकाले गए लोगों को ITBP के कैंप में 14 दिनों के लिए क्वॉरन्टीन में रखा जाएगा

Afghanistan News: अफगानिस्तान से निकाले गए नागरिकों में से 81 लोगों के पहले बैच को दिल्ली के आईटीबीपी के छावला कैंप में 14 दिनों के अनिवार्य इंस्टीट्यूशनल क्वॉरन्टीन में रखा जाएगा.

Afghanistan News: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान से जिन लोगों को निकाला गया है वे 14 दिनों के अनिवार्य क्वॉरन्टीन में जाएंगे. उन्हें दिल्ली में आईटीबीपी के छावला कैंप में अनिवार्य रूप से 14 दिनों के लिए इंस्टीट्यूशनल क्वॉरन्टीन में रखा जाएगा. इसके तहत अफगानिस्तान से निकाले गए नागरिकों में से 81 लोगों के पहले बैच को आईटीबीपी के कैंप में क्वॉरन्टीन किया जाएगा.

आईटीबीपी ने अपने एक बयान में कहा जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जाएगी, उन्हें बाद में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा. इससे पहले अफगानिस्तान से भारत आए दो नागरिक कोविड पॉजिटिव पाए गए जिन्हें दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती किया गया. दोनों एसिंप्टोमैटिक हैं.

अब तक अफगानिस्तान से कितने लोगों को भारत लाया गया?

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि अभी तक कुल 626 लोगों को अफगानिस्तान से निकालकर भारत लाया गया है. उन्होंने जानकारी दी कि इसमें 228 भारतीय नागरिक शामिल हैं. वहीं, 77 अफगानी सिखों को वहां से निकाला गया है.

भारत ने मंगलवार को दुशांबे से 78 लोगों को वापस लाया जिनमें 25 भारतीय नागरिक तथा कई अफगान सिख और हिंदू शामिल हैं. एक दिन पहले उन्हें भारतीय वायु सेना के सैन्य परिवहन विमान से काबुल से दुशांबे पहुंचाया गया था. एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिये दुशांबे से दिल्ली लाए गए लोगों के साथ गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी हैं. दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वी मुरलीधरन ने उनका स्वागत किया.

काबुल पर तालिबान के कब्जा के एक दिन बाद 16 अगस्त से लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई थी. पुरी ने ट्वीट किया, “कुछ देर पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन पवित्र स्वरूप काबुल से दिल्ली लाए गए. इनका स्वागत कर धन्य हुआ.” मुरलीधरन ने ट्वीट किया, “मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वागत किया जो अफगानिस्तान से लोगों के साथ लाए गए हैं.” इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि 78 लोगों को एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली लाया जा रहा है.

Afghanistan Crisis: तालिबान के खौफ से सहमे अफगान, देश छोड़ने का कर रहे बेसब्री से इंतजार

Taliban Warns US: तालिबान ने फिर अमेरिका को दी काबुल छोड़ने की चेतावनी, कहा- अफगानी लोगों का रेस्क्यू बंद करो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget