एक्सप्लोरर

#ABPengage: पीएम मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े दर्शकों के सवालों के जवाब

पीएम मोदी की विदेश यात्रा के बारे में दर्शकों ने कई दिलचस्प सवाल पूछे हैं, जिनके जवाब हमारी टीम दे रही है.

दर्शकों और पाठकों से जुड़ने के लिए एबीपी न्यूज ने एक नई पहल की है. दिन की ताजा खबर पर दर्शक के मन में कोई सवाल है तो वो अब सीधे हमसे पूछ सकते हैं. एबीपी न्यूज की टीम दर्शकों के हर सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेगी.

सवाल - प्रधानमंत्री मोदी जी अभी किन-किन देशों की यात्रा पर हैं ? (रिदम, चंडीगढ़, मोहम्मद शाहिद, मुरादाबाद)

जवाब – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी हिन्द महासागर क्षेत्र के तीन अहम पड़ोसियों – इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा पर हैं. इंडोनेशिया की ये उनकी पहली यात्रा है. पीएम मोदी मलेशिया दूसरी बार और सिंगापुर तीसरी बार जा रहे हैं. इससे पहले वो नवंबर 2015 में मलेशिया जा चुके हैं. जबकि सिंगापुर वो इससे पहले दो बार, मार्च 2015 और नवंबर 2015 में जा चुके हैं.

सवाल - पीएम मोदी की तीन देशों की यात्राओं का एजेंडा क्या है? इन यात्राओं से देश को क्या फायदा होगा ? (धरमजीत परमार, वडोदरा; अयूब, जोधपुर; मकसूद आलम, दरभंगा; धर्मेंद्र यादव, आजमगढ़, चौधरी प्रकाश, मुंबई; तनीश सैनी, रुड़की; तौफीक अहमद, बहराइच; दीप्तांशु झा)

जवाब - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही देश के पूर्वी इलाके के पड़ोसियों से आपसी रिश्ते सुधारने पर खास जोर देते रहे हैं. 2014 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने अपनी विदेश यात्राओं का सिलसिला भूटान से शुरू किया था. और अब 26 मई को अपनी सरकार के चार साल पूरा होने के बाद भी उन्होंने तीन देशों की विदेश यात्रा के लिए दक्षिण पूर्व एशिया के देशों को ही चुना है. “एक्ट ईस्ट” नीति के तहत की जा रही इन विदेश यात्राओं के एजेंडा में सामरिक सहयोग और आर्थिक साझेदारी के मुद्दे अहम हैं. ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में दुनिया के तमाम देशों के हित आपस में जुड़े हुए हैं. ऐसे में पीएम मोदी की ये यात्राएं भारत की अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और आर्थिक हितों को आगे बढ़ाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं.

सवाल - पीएम मोदी अब तक कितने देशों का दौरा कर चुके हैं? (नैनसिंह परमार, राजसमंद, राजस्थान)

जवाब - पीएम मोदी की ये 41वीं विदेश यात्रा है. पीएम मोदी अब तक 40 बार विदेश दौरे पर जा चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 53 देशों की यात्राएं की हैं. इन देशों में वो अब तक कुल मिलाकर 150 से ज्यादा दिन बिता चुके हैं. इंडोनेशिया 54वां देश है, जिसकी यात्रा पर पीएम मोदी गए हैं.

सवाल – प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरों पर अबतक कितना खर्च हो चुका है? (मुकेश रायसागर, छत्तीसगढ़; याकूब, असम; देवेन, पंजाब; कुंजबिहारी चौधरी, भोपाल)

जवाब - पीएम मोदी के विदेश दौरों पर होने वाले पूरे खर्च का ब्योरा तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनकी विदेश यात्रा पर जाने वाले चार्टर्ड विमान के खर्च का विवरण सरकार की वेबसाइट http://www.pmindia.gov.in/en/details-of-foreigndomestic-visits/ पर मौजूद है. इस वेबसाइट पर प्रधानमंत्री मोदी की जून 2014 की भूटान यात्रा से लेकर 22-23 जनवरी 2018 की स्विट्जरलैंड यात्रा तक के विमान खर्च का विवरण मौजूद है. इस ब्योरे के मुताबिक पीएम मोदी की यात्राओं के दौरान सिर्फ चार्टर्ड विमानों पर करीब 377 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च हुए हैं. 23 जनवरी 2018 के बाद की यात्राओं के खर्च का ब्योरा अभी वेबसाइट पर अपडेट होना बाकी है. जिसे कुछ दिनों बाद वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है. पीएम ने चार विदेश यात्राएं चार्टर्ड विमान की जगह एयरफोर्स के विमान से की हैं, जिनके खर्च का ब्योरा उपलब्ध नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget