एक्सप्लोरर

RTO नाकों पर गुंडों की फौज, जानें- कैसे अफसरों की मिलीभगत से हो रही है लूट

एबीपी न्यूज़ ने चार राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आरटीओ की तरफ से की जा रही अवैध वसूली का खुलासा किया है. जनता की गाढ़ी कमाई से 80 हजार करोड़ रुपए लूट लेने वाले भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ ने चार राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आरटीओ की तरफ से की जा रही अवैध वसूली का खुलासा किया है. जनता की गाढ़ी कमाई से 80 हजार करोड़ रुपए लूट लेने वाले भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है. सड़कों पर बने आरटीओ के नाकों पर पर्ची से अवैध वसूली की जा रही है.

ABP न्यूज़ पर RTO के घोटाले के खुलासे पर बोले नितिन गडकरी, ‘3 महीने में पूरे करप्शन को खत्म करेंगे’

एबीपी न्यूज़ संवाददाता जब ट्रक में ही मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह के इलाके सागर के मालथौन आरटीओ चेक पोस्ट पर पहुंचे तो यहां सरकारी कानून के दायरे में बिना गुनाह हर ट्रक पर तीन हजार का जुर्माना होता दिखा.

RTO नाकों पर गुंडों की फौज, जानें- कैसे अफसरों की मिलीभगत से हो रही है लूट

आरटीओ के जरिए अवैध वसूली कर रहे अधिकारियों से जब पूछा गया कि आप ट्रक वालो से पैसा क्यों ले रहे हैं आप ? आप अभी हमारे कैमरे में आप कैद हो हैं. तो उन्होंने कहा,  ‘’इसमें पैसा लेने वाली बात नहीं है. कोई-कोई शौक से दे देता है चाय पानी के लिए. हम मांगते नहीं हैं.’’

ऐसे ही बेवजह के जुर्माने और भ्रष्टाचार आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी चीजें महंगी कर देती हैं.

देश में अगर नासिक से जमशेदपुर एक ट्रक 20 टन प्याज लेकर जाता है तो प्याज से भरे उस ट्रक को 1550 किमी में 15 हजार रुपए अवैध उगाही के तौर पर देने होते हैं. ये 15 हजार रुपए की अवैध उगाही माल भाड़े में जोड़ दी जाती है और प्याज का दाम बढ़ जाता है. यानी जो अवैध उगाही आरटीओ के अफसर ने की, उसको आप अपनी जेब से चुकाते हैं.

उगाही के नए ऩए तरीके आरटीओ पोस्ट पर भ्रष्टाचार के लिए अपनाए जा रहे हैं. कहीं कूपन, कहीं मंथली भ्रष्टाचार वाली लिस्ट, ऐसे ही तरीकों से अवैध उगाही हो रही है.

RTO नाकों पर गुंडों की फौज, जानें- कैसे अफसरों की मिलीभगत से हो रही है लूट

दस-दस बीस रुपए का वाला ये भ्रष्टाचार देश के लिए कितना नुकसानदायक है, इसका खुलसा आईआईएम कोलकाता की एक रिसर्च से होता है. अवैध वसूली के ऐसे ही सैकड़ों टोल, नाकों पर ट्रकों के बेवजह रुकने के कारण सालाना सौ अरब रुपए का तेल फूंका जाता है, जबकि ट्रकों में भरी सब्जियां, अनाज औऱ दूसरी चीजें ऐसे ही टोल नाकों के भ्रष्टाचार के कारण बेवजह खड़ी होती हैं तो उनमें रखा सामान खराब होता है.

रिपोर्ट बताती है कि सामानों के परिवहन में हुई देरी के कारण 44,000 करोड़ का नुकसान देश को होता है. बात सिर्फ इतने पर खत्म नहीं होती.

यहा देखें पूरा वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget