एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: सत्यपाल मालिक को CBI का समन मिलना राजनीति से प्रेरित है? सर्वे के आंकड़ों ने दी गवाही

ABP News C Voter Survey: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई ने एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है. इसको लेकर एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है.

ABP C Voter Survey On Satya Pal Malik: देश के कई राज्यों में सियासी हलचल तेज है. महाराष्ट्र में एनसीपी चीफ शरद पवार के एमवीए के भविष्य को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गई है तो दूसरी तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं. इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि केस में मिली सजा, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मालिक को सीबीआई समन जैसे मुद्दे भी सुर्खियों में हैं.

इसी बीच देश की जनता का मूड जानने के लिए एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है. त्वरित सियासी सवालों पर ऑल इंडिया सर्वे सोमवार से बुधवार तक किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. इस सर्वे में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मालिक को लेकर सवाल किया गया. 

चौंकाने वाले हैं सर्वे के नतीजे

सर्वे में सवाल किया गया कि क्या सत्यपाल मालिक को सीबीआई का मौखिक समन राजनीति से प्रेरित है? इस सवाल के बेहद चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. सर्वे में भाग लेने वाले 42 प्रतिशत लोगों का मानना है कि सीबीआई का मौखिक समन राजनीति से प्रेरित है. जबकि 21 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ये राजनीति से प्रेरित नहीं है. वहीं 37 प्रतिशत लोगों ने पता नहीं में जवाब दिया.

क्या सत्यपाल मालिक को CBI का मौखिक समन राजनीति से प्रेरित है?
स्रोत- C Voter
हां- 42%
नहीं- 21%
पता नहीं- 37% 

भ्रष्टाचार के मामले में मिला है समन

गौरतलब है कि रिलायंस जनरल इंश्योरेंस की ओर से कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 28 अप्रैल को एक गवाह के रूप में पूछताछ के लिए बुलाया है. इस समन को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार के खिलाफ कई बयान दिए इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. मलिक ने हाल ही में पुलवामा हमले के बारे में कहा था कि यह केंद्र सरकार की विफलता थी. 

नोट: abp न्यूज़ के लिए ये सर्वे सी-वोटर ने किया है. सर्वे के नतीजे पूरी तरह से लोगों से की गई बातचीत और उनके द्वारा व्यक्त की गई राय पर आधारित हैं. इसके लिए abp न्यूज़ ज़िम्मेदार नहीं है. 

ये भी पढ़ें- 

Mann Ki Baat Conclave: अमित शाह ने इंदिरा गांधी को कहा तानाशाह, मन की बात कॉन्क्लेव में बोले- 'किसी एपिसोड में नहीं की राजनीति की बात'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
Xप्लेन: रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की इजाजत, जानें क्यों यात्रा पर लगी थी रोक
अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की इजाजत, जानें क्यों यात्रा पर लगी थी रोक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget