एक्सप्लोरर

अब मेजर ध्यानचंद पर बायोपिक बनाएंगे अभिषेक चौबे, अभी तक एक्टर का नाम नहीं है फाइनल

बॉलीवुड में चर्चा में रह चुकी शख्सियतों पर फिल्में बनाने का चलन बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में एक और मशहूर खिलाड़ी ध्यान चंद का नाम जुड़ गया है.फिल्म की स्क्रिप्ट और निर्देशन की जिम्मेदारी अभिषेक चौबे को सौंपी गयी है. जबकि हॉकी के जादूगर पर बननेवाली फिल्म को रोनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करेंगे.

बॉलीवुड में बायोपिक फिल्म बनाने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. तानाजी, एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी, सायना नेहवाल, कपिल देव, पिवी सिंधू जैसी शख्सियतों पर फिल्मों के बाद अब ध्यान चंद की बारी है. हॉकी के जादूगर ध्यान चंद पर फिल्म बनने जा रही है. फिल्म के लेखन और निर्देशन की जिम्मेदारी अभिषेक चौबे को सौंपी गयी है. इससे पहले उड़ता पंजाब, डेढ़ इश्किया, इश्किया और सोन चिड़िया जैसी फिल्मों का निर्देशन कर अभिषेक चौबै चर्चा में रह चुके हैं.  प्रोजेक्ट पर काम करनेवाले कलाकारों का नाम अभी तय नहीं हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, कई कलाकारों ने प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने में रूचि दिखाई है. फिल्म को प्रोड्यूस रूनी स्क्रूवाला करनेवाले हैं. माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2021 से शुरू हो जाएगी.

ब्रिटिश राज में खेल को ऊंचाई तक पहुंचानेवाले ध्यान चंद हॉकी के जानेमाने खिलाड़ी थे. पहले भी ध्यान चंद पर बायोपिक बनाने के लेकर काफी बातें सामने आई थीं. प्रोजेक्ट से कई लोगों के नाम जुड़ने की खबरें उड़ी थीं. मगर अब रोनी स्क्रूवाला ने अभिषेक चौबे को फिल्म की कहानी लिखने और निर्देशन के लिए तैयार कर लिया है. ब्रिटिश राज में मेजर ध्यान चंद ने 185 मैच खेल में 400 गोल दागकर हॉकी में रिकॉर्ड बनाया था. तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने का सेहरा उनके नाम है.

ध्यान चंद ने 1928, 1932 और 1936  के ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. 1936 के ओलंपिक मैच में भारत ने जर्मनी को 8-1 के अंतर से हराया था. जिसके बाद मेजर ध्यान चंद बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गये. उन्हें हॉकी का जादूगर तक कहा जाने लगा. कहा जाता है कि जर्मनी की शर्मनाक हार के बाद हिटलर ने उन्हें जर्मन सेना में वरिष्ठ पद की पेशकश की थी मगर ध्यान चंद ने हिटलर के प्रस्ताव को ठुकरा दिया.

कुणाल कामरा के समर्थन में उतरे अनुराग कश्यप, किया इंडिगो एयरलाइंस का बायकॉट

एलेना ने बांधे सैफ अली खान की तारीफों के पुल, 'जवानी जानेमन' में किया है साथ काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget