एक्सप्लोरर

आरुषि हत्याकांड: एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री जिसका रहस्य आज भी है बरकरार

आरुषि हत्याकांड को 12 साल हो चुके हैं. इस हत्याकांड ने देश और दुनिया को हिलाकर रख दिया था. आरुषि की हत्या के 24 घंटे बाद हेमराज का शव मिला. इस डबल मर्डर केस की सीबीआई ने भी जांच की, लेकिन यह केस आज भी अनसुलझा है.

मर्डर मिस्ट्री की हिस्ट्री में दर्ज हो चुकी आरुषि- हेमराज की हत्या आज भी पहेली बना हुआ है. आखिर 15-16 मई, 2008 की रात किसने आरुषि और हेमराज की हत्या की. इस मामले में सबसे पहले कातिल ने आरुषि की हत्या की. इसके बाद नौकर हेमराज का कत्ल हुआ. इस मामले में आरुषि के माता पिता को भी आरोपी बनाया गया था. इन दोनों को गाजियाबाद की विशेष सीबीआइ अदालत ने दोषी करार देते हुए साल 2013 उम्र कैद की सजा सुनाई. लेकिन बाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सीबीआइ की जांच में कई कमी पाईं और  तीन साल पहले यानि साल 2017 में पिता डॉ. राजेश और मां डॉ. नूपुर को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया.

16 मई को आरुषि का मिला शव 16 मई 2008 को आरुषि की लाश उसके बेडरूम में मिली थी. इस बात की जानकारी घर पर काम करने वाली एक मेट ने उस समय दी जब वह रोज की तरह काम करने के लिए बेडरूम में पहुंची. लेकिन आरुषि की लाश देखकर उसकी चीख निकल गई और वह चिल्लाते हुए राजेश और नूपुर के पास गई और मामले की जानकारी दी. इसके बाद यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे देश में फैल गई.

हेमराज पर हत्या का शक आरुषि की हत्या का शक सबसे पहले घर में काम करने वाले हेमराज पर गई. मीडिया में इसकी जानकारी सामने आने लगी. बताया जाने लगा कि हेमराज घर में आरुषि की हत्या करके नेपाल फरार हो गया है. राजेश तलवार और नूपुर तलवार ने नोएडा पुलिस को यही बताय कि हेमराज उनकी बेटी आरुषि तलवार की हत्या करके फरार हो गया है. मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस पर दवाब बड़ गया. नोएडा पुलिस की एक टीम हेमराज को गिरफ्तार करने के लिए फौरन ही नेपाल के लिए रवाना हो गई. लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने पूरे मामले का रूख ही बदल दिया. पुलिस जिस हेमराज की तलाश में नेपाल गई थीं. उसी हेमराज का शव ठीक 24 घंटे में एल-32 जलवायु विहार नोएडा यानी राजेश-नूपुर के घर की छत पर हेमराज का शव पड़ा हुआ मिला.

माता पिता पर शक हेमराज का शव मिलने के बाद पुलिस की जांच में पाया गया कि हत्या सर्जिकल ब्लेड से हुई है. इसके बाद पुलिस का शक आरुषि के माता-पिता पर आ गया. 23 मई 2008 को नोएडा पुलिस ने आरुषि के पिता राजेश तलवार को डबल मर्डर में गिरफ्तार कर लिया गया. तत्कालीन यूपी सरकार ने इस पूरे मामले की जांच 1 जून 2008 को सीबीआइ को सौंप दी. सीबीआई ने भी जांच के बाद आरुषि और हेमराज के कत्ल में राजेश तलवार को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन बाद में उन्हें संदेह के आधार पर छोड़ दिया गया. 29 दिसंबर 2010 को सीबीआइ ने मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें नौकरों को दोषसिद्ध पाया. लेकिन आरुषि के माता पिता को कोई राहत नहीं दी गई. 26 नवंबर 2013 को सीबीआइ कोर्ट ने नूपुर और राजेश तलवार को दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई.

माता पिता ने ली हाई कोर्ट की शरण लेकिन माता पिता ने खुद को बेगुनाह बताते हए इलाहाबाद हाई कोर्ट की शरण ली. हाई कोर्ट ने इस मामले में 12 अक्टूबर 2017 को तलवार दंपती को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया. लेकिन इस हत्याकांड को लेकर आज भी रहस्य बना हुआ है.

उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क दुर्घटना, 24 मजदूरों की मौत, 35 अन्य घायल, मुआवजे का एलान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहें तो एक शॉट में सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर भड़काऊ बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'चाहें तो सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाक रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
TMC crisis: TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget