एक्सप्लोरर

Delhi MCD Bypolls Results: दिल्ली में फिर उगा AAP का 'सूरज', 5 में से 4 सीटों पर किया कब्जा, BJP '0'

Delhi MCD Bypolls Results 2021 LIST: एमसीडी के उप-चुनाव में आप के शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने कहा- दिल्ली की जनता ने नगर निगम उप-चुनावों में 5 में से 4 सीटें देकर जिस तरह अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति पर भरोसा जताया है.

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के सभी पांच सीटों नतीजे आ गए. अगले साल होने जा रहे दिल्ली नगर निगम के चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन एमसीडी उपचुनाव में बेहद शानदार रहा. पांच में से 4 सीटों पर 'आप' के प्रत्याशी विजयी रहे. कांग्रेस यहां की एक सीट जीतने में कामयाब रही. जबकि, भारतीय जनता पार्टी का एमसीडी उपचुनाव में हाथ खाली रहा. उप-चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बधाई दी है. आप के उम्मीदवारों ने जिन चार सीटों पर जीत दर्ज की है वो हैं-

विजेता/पार्टी सीट जीत का अंतर दूसरे नंबर पर
विजय कुमार (आप) त्रिलोकपुरी 4986 ओम प्रकाश (बीजेपी)
धीरेन्द्र कुमार (आप) कल्याणपुरी 7043  सिया राम (बीजेपी)
रामचंद्र (आप) रोहिणी C  2,985
सुनीता मिश्रा (आप) शालीमार बाग   2,702 सुरभि जाजू (बीजेपी)
जुबैर अहमद (कांग्रेस) ईस्ट चौहान बांगर 10642 हाजी इशराक (आप)

1-त्रिलोकपुरी से 4986 वोटों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले विजय कुमार. जबकि, दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी ओम प्रकाश रहे.

2- कल्याणपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजयी रहे. यहां से धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी रही.

3-रोहिणी से आप के प्रत्याशी राम चंद्र

4-शालीमार बाग से आप के प्रत्याशी- सुनीता मिश्रा. 2017 में भाजपा से रेणु जाजू शालीमार बाग से विजय होकर आईं थीं, वहीं इस बार उनकी बहू सुरभि जाजू उपचुनाव लड़ रही थीं.

5-जबकि, ईस्ट चौहान बांगर से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी जुबैर अहमद ने जीत हासिल की है.

मनीष सिसोदिया बोले- जनता ने केजरीवाल पर किया भरोसा

एमसीडी के उप-चुनाव में आप के शानदार प्रदर्शन के बाद दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने कहा- "दिल्ली की जनता ने नगर निगम उप-चुनावों में 5 में से 4 सीटें देकर जिस तरह अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति पर भरोसा जताया है और जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ किया है उससे ये बात साफ हो गई कि नगर निगम के 15 साल के बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब बहुत तंग आ चुकी है और अब चाहती है पूरी तरह से झाड़ू लगाकर bjp को साफ कर दिया जाए और यह बात इस बात का संकेत है कि जनता क्या चाहती है. अगले साल नगर निगम का चुनाव होगा वहां भी यही स्थिति होगी bjp का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो जाएगा और आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के काम करने को राजनीति को दिल्ली की जनता अपनाएगी."

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम में बीजेपी का लंबे समय से कब्जा है. 2022 में एमसीडी का चुनाव होने जा रहा है. ऐसे में पांच सीटों पर दिल्ली नगर निगम के उप-चुनावों को बेहद अहम माना जा रहा था.

ये भी पढ़ें: MCD चुनाव: दिल्ली में कोरोना के बीच सीएम केजरीवाल के रोड शो में उमड़ी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget