एक्सप्लोरर

Weather Update: कंपकंपा रही दिल्ली! यूपी में 4, MP-राजस्थान में 2 और हरियाणा में जीरो हुआ पारा

Weather Update: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है. मध्य प्रदेश, बिहार राजस्थान और यूपी समेत बाकी राज्यों में भी पारा 4-5 डिग्री तक गिर गया है.

Weather Update: पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है. सुबह शाम तापमान में गिरावट के साथ चलने वाली शीतलहर लोगों को परेशान कर रखा है. राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है. 

दिल्ली में AQI 400 के पार पहुंच गया है. इसके बाद ग्रैप-4 लागू कर दिया गया. वहीं, पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी हो रही है. इसका असर मैदानी इलाकों में हो रहा है. मध्य प्रदेश, बिहार राजस्थान और यूपी समेत बाकी राज्यों में भी पारा 4-5 डिग्री तक गिर गया है. आइये जानते हैं कि देशभर में आज मौसम कैसा रहेगा. 

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी 

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं, प्रदूषण ने भी लोगो को परेशान ककर दिया है. सोमवार को AQI 400 पार चला गया. इसके बाद  पहले ग्रैप-3 और बाद में ग्रैप-4 लगा दिया गया है. राजधानी में अगले दो दिन शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस कोहरा, स्मॉग और प्रदूषण मिलकर लोगों का जीना मुहाल करेंगे.राजधानी में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रह सकता है. 

जानें पंजाब और हरियाणा का हाल 

पंजाब में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है. 20 दिसंबर तक पंजाब में कोल्ड वेव का असर देखने को मिलेगा. यहां पर  अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक लुढ़क सकता है. अगर हरियाणा की बात करें तो यहां भी शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है. चंडीगढ़ में तापमान 5 डिग्री तक लुढ़क गया है. 

ठिठुरन भरी सर्दी का करना पड़ सकता है सामना 

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, कुकरनाग, गुलमर्ग और श्रीनगर में पारा माइनस में रहेगा. इसके अलावा अन्य जगहों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री तक जा सकता है. 22 दिंसबर तक यहां शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में कई जगहों पर तापमान माइनस में हैं. यहां पर अधिकतम तापमान 24 तो वहीं न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रहेगा. हिमाचल प्रदेश में लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ेगा. यहां पर शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है.

जानें उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम 

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिले शीतलहर की चपेट में हैं. अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 5℃ से 8℃ के बीच बना हुआ है. देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर,मऊ, बलिया, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर ,गोंडा ,बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत जिले में घना कोहरा छाया रहेगा. अयोध्या में सबसे कम 3.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

वहीं, अगर बिहार की बात करें तो बिहार में भी ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग ने भागलपुर, मुंगेर, जमुई और खगड़िया जैसे जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

जानें MP और राजस्थान का हाल 

राजस्थान में पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में शीतलहर को येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 22 दिसंबर तक कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है.शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से नीचे दर्ज होने की संभावना है. 

वहीं, अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो राजगढ़, खंडवा, बड़वानी, पचमढ़ी, शाजापुर, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला और सिवनी में शीतलहर का जारी है. सोमवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल ने अपना सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यहां रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के नीचे यानी 3.3 डिग्री पहुंच गया. इससे पहले 1966 में रात का पारा इतना नीचे गया था. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget