एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीरः CRPF के एक दल पर आतंकवादियों ने फेंका ग्रेनेड, हमले में एक जवान घायल

आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सीआरपीएफ दल को अपना निशाना बनाते हुए उस पर ग्रेनेड से हमला किया है. जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया.

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया. अधिकारियों ने यहां बताया कि रात नौ बजकर 40 मिनट पर जिले के सरकारी मध्य विद्यालय, लांगेट में सीआरपीएफ दल पर निशाना बनाकर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, जिसमें एक जवान घायल हो गया.

आजाद गंज में हुआ आतंकी हमला

अधिकारियों के अनुसार एक अन्य हमले में बारामूला शहर में बस पड़ाव के पास आजाद गंज में एक पुलिस दल पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, लेकिन इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ. हालांकि, एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के एक दल पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे.

आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़

वहीं जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षा बलों की टीम को बड़ी कामयाबी मिली थी. जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान डोडा जिले के टांटा जंगल में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश बेनकाब करते हुए किश्तवाड़-केशवान रोड पर बरामद विस्फोटक को डिफ्यूज किया था.

मारा गया लश्कर ए तैयबा का आतंकी

बता दें कि बीते दिनों जम्मू कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर के दौरान लश्कर ए तैयबा से जुड़ा पाकिस्तानी आतंकी मारा गया था. आतंकी के कब्ज़े से रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड और एके 47 समेत कई हथियार मिले. मारे गए आतंकी उस्मान की लंबे समय से तलाश चल रही थी. यह मुठभेड़ उस वक़्त शुरू हुई जब कुलगाम के काजीगुंड इलाके के मीर बाजार में बीएसएफ के काफिले पर आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया था. 

इसे भी पढ़ेंः
UNSC Meeting on Afghanistan: अफगानिस्तान की स्थिति पर भारत ने जताई चिंता, कहा- महिलाएं, पुरुष और बच्चे डर के साए में जी रहे

Afghanistan News: विदेश मंत्रालय ने कहा- कई भारतीय अफगानिस्तान से देश वापस आना चाहते हैं, हम उनके संपर्क में हैं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget