एक्सप्लोरर

झूठे ट्वीट से विमान में हड़कंप, उड़ान के दौरान यात्री ने ही उड़ा दी 'हाईजैक' की अफवाह

जयपुर : मुम्बई से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की उड़ान के दौरान यात्रियों में दहशत मच गई. इसके साथ ही ग्राउंड स्टाफ और सुरक्षा एजेंसियों में भी खलबली मच गई. दरअसल, उड़ान संख्या 9 डब्लू 355 में सवार एक यात्री ने प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल को टैग कर लिखा कि उसे ऐसा लगता है कि विमान का अपहरण कर लिया गया है.

सीआईएएफ ने झूठा ट्वीट करने वाले यात्री को विमान से उतार लिया

विमान के जयपुर पहुंचने पर सीआईएएफ ने झूठा ट्वीट करने वाले यात्री को विमान से उतार लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. विमान को जांच के बाद दिल्ली रवाना कर दिया गया. विमान में चालक दल के सदस्य समेत करीब 150 यात्री थे.

यह भी पढ़ें : जांबाज को सलाम : इस देश की सरहद को कोई छू नहीं सकता, जब निगहबान हों ये आंखें...

जगह की कमी के कारण जयपुर के सांगानेर हवाईअड्डे के लिए डायवर्ट गया था

सांगानेर अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के कार्यवाहक निदेशक एमपी बंसल ने बताया कि दिल्ली में अत्यधिक विमानों की आवाजाही के कारण दिल्ली पहुंचे कई विमानों को जगह की कमी के कारण जयपुर के सांगानेर हवाईअड्डे के लिए डायवर्ट गया था. जिन विमानों को जयपुर की ओर डायवर्ट किया गया, उनमें एक विमान जेट एयरवेज का संख्या 9 डब्लू 355 भी था.

ट्वीट किया, 'मुझे ऐसा लगता है कि विमान का अपहरण कर लिया गया है'

विमान में सवार यात्री नितिन वर्मा ने यह ट्वीट किया था. वर्मा मुम्बई से दिल्ली के लिए सवार हुआ था. उन्होंने बताया कि नितिन वर्मा ने विमान को लेकर प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, 'मैं जेट एयरवेज के विमान संख्या 9 डब्लू 355 में पिछले तीन घंटे से हूं, मुझे ऐसा लगता है कि विमान का अपहरण कर लिया गया है.'

यह भी पढ़ें : योगी का एक्शन : लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर छापा, 'चिप' से हो रही थी तेल चोरी

हवाईअड्डे पर सीआईएएफ, पुलिस और हवाईअड्डा प्रशासन सतर्क

इस ट्वीट की सूचना हवाई अड्डा प्रशासन को मिलते ही सांगानेर हवाईअड्डे पर सीआईएएफ, पुलिस और हवाईअड्डा प्रशासन सतर्क हो गया. विमान के हवाईअड्डे पहुंचते ही नितिन वर्मा को उतार कर सीआईएएफ के सुपुर्द कर दिया गया. विमान की जांच के बाद उसे पुन: दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सीआईएएफ और स्थानीय पुलिस नितिन वर्मा से पूछताछ कर रही है. नितिन वर्मा महाराष्ट्र का रहने वाला है और गुरूग्राम में नौकरी करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget