एक्सप्लोरर

Dengue: दिल्ली में इस साल डेंगू के मामले बढ़कर 100 के करीब पहुंचे, सिर्फ अगस्त में सामने आए 45 केस

Dengue In Delhi: दिल्ली में इस साल डेंगू के मामले बढ़कर 100 के करीब पहुंच गए हैं. सिर्फ अगस्त महीने में 45 केस सामने आए हैं.

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू के कम से कम 97 मामले सामने आए हैं. नगर निगम की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. एक जनवरी से 28 अगस्त की अवधि के दौरान डेंगू के मामलों की संख्या भी 2018 के बाद से इस साल सबसे अधिक है. 2018 में इस अवधि में डेंगू के 107 मामले दर्ज किए गए थे. रिपोर्ट के अनुसार अगस्त महीने में 45 मामले सामने आए, जो दर्ज किए गए कुल मामलों का लगभग 46 प्रतिशत है.

डेंगू के मच्छर साफ, ठहरे पानी में पनपते हैं, जबकि मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में भी पनपते हैं. मच्छर जनित रोगों के मामले आम तौर पर जुलाई और नवंबर के बीच दर्ज किए जाते हैं, हालांकि यह अवधि दिसंबर के मध्य तक बढ़ सकती है. नगर निगमों की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 28 अगस्त तक डेंगू के 97 मामले दर्ज किए गए हैं.

रिपोर्ट के अनुसार जनवरी में डेंगू का कोई मामला नहीं आया था, फरवरी में दो मामले, मार्च में पांच, अप्रैल में 10 और मई में 12 मामले आए थे. वहीं, जून में डेंगू के सात मामले और जुलाई में 16 मामले आए थे. पिछले वर्षों में इसी अवधि में 487 (2016), 604 (2017), 107 (2018), 92 (2019) और 78 (2020) मामले सामने आए थे.

हालांकि, शहर में अब तक डेंगू से किसी की मौत की खबर नहीं है. सोमवार को जारी नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार इस साल 28 अगस्त तक मलेरिया के 45 मामले और चिकनगुनिया के लगभग 26 मामले भी सामने आए हैं. मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया में तेज बुखार होता है और इसलिए डॉक्टरों को लगता है कि लोगों को संदेह हो सकता है कि उन्हें कोविड-19 हो गया है.

दिल्ली में नगर निगमों ने मच्छर जनित रोगों के प्रकोप को रोकने के लिए अपने स्तर पर उपाय तेज कर दिए हैं. उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने पिछले सप्ताह सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम पर बैठक की थी.

जैन ने अधिकारियों को एनडीएमसी के तहत सभी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया था ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को जागरूक किया जा सके. उन्होंने सरकारी भवनों, स्कूलों, कार्यालयों, सामुदायिक भवनों और औषधालयों के परिसरों में मच्छरों के लार्वा के प्रजनन की नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए.

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने पर चर्चा, निर्मला सीतारमण ने कहा- अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने पर दिया जाए बल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget