एक्सप्लोरर

पिता को बेटे की मौत पर यकीन नहीं, खबर सुनते ही मां को आया हार्ट अटैक

होशियारपुर के रहने वाले 35 साल के हरदीप 2013 में मोसुल नौकरी करने गए थे. सिर्फ़ 9 महीने बतौर इलेक्ट्रिशियन की नौकरी की थी. आख़िरी बार जून में परिवावालों से हरदीप की बात हुई थी

होशियारपुर: पिछले चार सालों से इराक में लापता 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है. भारत सरकार ने अब जा कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है. इस खबर से सालों से इंतजार कर रहे 39 भारतीयों के घरवालों को गहरा सदमा लगा है. कई लोग ये मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि उनके बेटे या पति अब इस दुनिया में नहीं हैं. पीड़ित परिवारों ने सरकार पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और कहा कि इतने सालों तक इन्होंने हमें अंधेरे में रखा.

दर्द की कहानी

होशियारपुर के रहने वाले 35 साल के हरदीप 2013 में मोसुल नौकरी करने गए थे. सिर्फ़ 9 महीने बतौर इलेक्ट्रिशियन की नौकरी की थी. आख़िरी बार जून में परिवावालों से हरदीप की बात हुई थी, हालांकि उस समय पत्नी की बात नहीं हो पाई थी. हरदीप के पिता इस वक़्त बेहद गंभीर हालात में हैं और बार बार बोल रहें हैं कि उनके बेटा जीवित है. हरदीप की मां को कल जब ख़बर मिली तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसकी वजह से उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि आज सुबह वो अस्पताल से वापस आई हैं. पत्नी अनीता ने बताया कि हरदीप के मोसुल जाने के 2 महीने बाद बेटे का जन्म हुआ था. तीन भाईयों में हरदीप सबसे बड़े थे.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को 39 भारतीयों के मौत की पुष्टि की. सुषमा ने कहा कि लंबी खोज के बाद भारतीयों के शव मिल चुके हैं. हालांकि, 4 साल पहले एबीपी न्यूज़ ने बता दिया था कि आतंकी संगठन ISIS ने सभी लोगों की हत्या कर दी है. इस मामले में कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने मांग की कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इसके लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए. साथ ही पार्टी ने यह भी कहा कि प्रत्येक मृतक के निकट परिजन को सरकार की ओर से दो करोड़ रुपये दिये जाएं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इन भारतीयों की मौत पर स्तब्धता जताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
LIVE: संसद पहुंचे अजीत डोभाल, दोनों सदनों में हंगामा, लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे राहुल
Xप्लेन: CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
CJP प्रोटेस्ट के बाद भारत में कहां-कहां और क्यों हो रहे आंदोलन?
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget