एक्सप्लोरर

रविवार को आए तूफान से 80 लोगों की मौत, आज 4 राज्यों में आंधी और बारिश आने की संभावना

मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बारिश और ओला गिरने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही 50-70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में रविवार रात बिजली गिरने और तेज आंधी के साथ बारिश होने से 80 लोगों की मौत हुई है. सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही 51 लोगों ने अपनी जान गवां दी. यह जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है.

यूपी के अलावा बिहार के कई हिस्सों में भी आंधी तूफान के कारण पेड़ उखड़ जाने और बिजली के खंभे और होर्डिंग गिरे हैं. बिहार में चार साल एक लड़की सहित छह और लोगों की मौत हुई है.

मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बारिश और ओला गिरने की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही 50-70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश , असम , मेघालय , नागालैंड , मणिपुर , मिजोरम , त्रिपुरा , पश्चिम बंगाल , सिक्किम , ओडिशा , बिहार , छत्तीसगढ़ , तटीय आंध्र प्रदेश , तेलंगाना , दक्षिणी दूरदराज के कर्नाटक , केरल और उत्तरी तमिलनाडु के अलग - अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है.

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई और बिजली गिरने की घटना हुई और बारिश से जुड़ी घटना के कारण अकेले उत्तर प्रदेश में 51 लोगों की मौत हो गई.

अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश में 12, पश्चिम बंगाल में 14, दिल्ली में दो लोगों की जबकि उत्तराखंड में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है. इन घटनाओं में 136 लोग घायल हुए हैं. इनमें से उत्तर प्रदेश में ही 123 लोग जख्मी हुए हैं. दिल्ली में 11 और उत्तराखंड में दो लोग घायल हुए हैं.

प्रवक्ता ने बताया कि आंधी-बारिश और बिजली गिरने के कारण उत्तर प्रदेश के 24 जिले, पश्चिम बंगाल के छह, आंध्र प्रदेश के तीन, दिल्ली के दो और उत्तराखंड का एक जिला प्रभावित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget