8.74 लाख पक्षियों को बर्ड फ्लू के कारण मारा गया: सरकार

नई दिल्ली: देश में बर्ड फ्लू की बीमारी को फैलने से रोकने के लिए साल 2016 में अभी तक चार राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में करीब 8.74 लाख पक्षियों को मारा गया है.
कृषि राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि अभी तक इसके कारण कोई मानव जीवन को नुकसान नहीं झेलना पड़ा है. मंत्री ने बताया कि केरल, मध्य प्रदेश और दिल्ली में नियंत्रण और रोकथाम के लिए अभियान अभी भी चल रहा है.
राज्य सभा में पेश किये गये आंकड़ों के अनुसार साल 2016 में अभी तक 8.74 लाख पक्षियों से भी अधिक को मारा गया है. इनमें से 7.45 लाख जंगली पक्षियों को केवल केरल में ही मारा जा चुका है जबकि 1.21 लाख पक्षियों को कर्नाटक, हरियाणा में 944 और पंजाब में 33 पक्षियों को मारा हया है.
Source: IOCL























