एक्सप्लोरर

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे ये राजा, भारत में किस समुदाय का करते हैं नेतृत्व, जानिए

Chief Guest of Republic Day 2025 : इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो को आमंत्रित किया गया है. यह भारत में उनकी पहली यात्रा होगी.

76th Republic Day of India : 26 जनवरी में अब केवल दो दिन का समय शेष है. रविवार को भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. अमृत काल के दौरान भारत में इस राष्ट्रीय त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं. खास बात यह है कि इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में भारत के मन्नन समुदाय के राजा रमन राजमन्नन को भी न्योता भेजा गया है. वहीं, इस साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो शामिल होने वाले हैं. यह भारत में उनकी पहली राजकीय यात्रा होगी.

कौन हैं राजा रमन राजमन्नन?

मन्नन समुदाय के प्रमुख रमन राजमन्नन केरल के एकमात्र आदिवासी राजा हैं. भले ही उनके पास कोई रियासत नहीं है, लेकिन मन्नन समुदाय के हजारों परिवार उनकी बातों को आज भी खास महत्व देते हैं. 26 जनवरी को राजा रमन राजमन्नन और उनकी पत्नी बिनुमोल भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे.

राजा रमन राजमन्नन ने 12 साल पहले पूर्व राजा आर्यन राजमन्नन के निधन के बाद ताज संभाला था. वह आज भी सामाजिक कार्यक्रमों में मुकुट या थलाप्पावु पहनते हैं. राजा रमन करीब 3 हजार मन्नन परिवारों के प्रमुख हैं.

किसानी और मजदूरी करते हैं मन्नन समुदाय के लोग- राजा रमन

हिंदुस्तान अखबार से बातचीत में रमन बताते हैं, “हमारे लोग किसानी और मजदूरी करते हैं. इनमें से अधिकांश लोग महात्मा गांधी रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट योजना के तहत काम करते हैं. वहीं, एक वर्ग जंगलों के उत्पादों का काम करता है.”

उन्होंने कहा, “80 के दशक में समुदाय के एक सदस्य पांडियन राजधानी दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे. मैं समुदाय का पहला राजा हूं, जिसे गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है.”

उन्होंने आगे कहा, “हमें एससी-एसटी विभाग की ओर से बताया गया कि देश के हर राज्य से आदिवासी जोड़े को भेजा जा रहा है. मुझे पिछले साल नवंबर महीने में जानकारी दी गई थी, ताकि सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सके.”

कहां राज करते हैं राजा रमन राजमन्नन?

राजा रमन राजमन्नन केरल राज्य के इडुक्की जिले में कांचियार पंचायत के अंदर आने वाले कोझिमाला गांव को अपनी राजधानी मानते हैं. मन्नन समुदाय के लोग अपन रीति रिवाजों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, आज के समय में मन्नन समुदाय के लोग 46 बस्तियों में रहते हैं. इनमें से अधिकांश लोग इडुक्की जिले में हीं निवास करते हैं. वहीं, कुछ अन्य लोग एर्नाकुलम और थ्रिसूर जिलों में रहते हैं.

यह भी पढ़ेंः Republic Day 2025 Parade: गणतंत्र दिवस परेड इस बार होगी खास, पहली बार पिता और पुत्र एकसाथ बनेंगे इसका हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget