एक्सप्लोरर

झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में 20 सीटों पर हुई 64.39 फीसदी वोटिंग

सबसे ज्यादा 75.36 प्रतिशत मतदान नक्सल प्रभावित बहरागोड़ा विधानसभा सीट पर किया गया. इस चरण में 20 सीटों के लिए 260 उम्मीदवारों में कुल 29 महिला उम्मीदवार और 73 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. जमशेदपुर पूर्वी पर मुकाबला त्रिकोणिय माना जा रहा है.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 20 सीटों पर शनिवार को मतदान किया गया. कुछ जगह को छोड़कर सभी सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ. शाम पांच बजे तक कुल 64.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. दूसरे चरण में पूर्वी जमशेदपुर की सीट सबसे अहम मानी जा रही है. बीजेपी की तरफ से जहां इस सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास उम्मीदवार हैं तो उनके सामने उनकी ही सरकार में मंत्री रहे सरयू राय हैं. वहीं कांग्रेस की तरफ से गौरव वल्लभ चुनावी मैदान में हैं.

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि राज्य विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में शाम पांच बजे मतदान संपन्न होने तक कुल 64.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि कई जगह छिटपुट घटनाएं देखने को मिली लेकिन अन्य सभी सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हुई. हालांकि सिसई, खूंटी के अटकी और चाईबासा में कुछ समय के लिए मतदान बाधित रहा. सबसे ज्यादा 75.36 प्रतिशत मतदान नक्सल प्रभावित बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया.

इस सीट पर है त्रिकोणिय मुकाबला

दूसरे चरण में जमशेदपुर पूर्वी की सीट महत्वपूर्ण मानी जा रही है. यहां त्रिकोणिय मुकाबला देखने को मिल रहा है. इस सीट पर बीजेपी से सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास के सामने उनकी ही सरकार में मंत्री रहे सरयू राय हैं. वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रवक्ता गौरव वल्लभ इस सीट से उम्मीदवार हैं. इसके अलावा सिसई से झारखंड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, खूंटी से ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, जुगसलाई से आजसू नेता और राज्य के जलसंसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस, चक्रधरपुर से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, घाटशिला सीट से आजसू में शामिल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रदीप बालमुचु, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष महगांवा से सालखन मुर्मू, मांडर से झारखंड विकास मोर्चा के पूर्व मंत्री बंधू तिर्की अपना भाग्य आजमा रहे हैं.

किस सीट पर कितना प्रतिशत मतदान

इस चरण में 20 सीटों के लिए 48,250,38 मतदाताओं में से लगभग 64 प्रतिशत ने 260 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीनों में बंद कर दिया. इससे पूर्व इस चरण में कुल बीस सीटों के लिए भारी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि आज बहरागोड़ा में 75.36 प्रतिशत, घाटशिला में 70.37, पोटका में 67.87, जुगसलाई में 65.78, जमशेदपुर पूर्वी में 53.59, जमशेदपुर पश्चिमी में 53.60, सराइकेला में 60.05, चाईबासा में 65.09, मझगांवा में 66.84, जगन्नाथपुर में 62.57, मनोहरपुर में 60.03, चक्रधरपुर में 65.61, खरसांवां में 62.22, तमाड़ में 68.11, तोरपा में 64.24, खूंटी में 63.66, मांडर में 67.52, सिसई में 68.60, सिमडेगा में 64.74, कोलेबीरा में 65.48 प्रतिशत मतदान हुआ.

झारखंड चुनावों में सुरक्षा मामलों के नोडल अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि सिसई में ग्रामीणों और सुरक्षाकर्मियों में किसी बात को लेकर झड़प हो गई जिसका लाभ उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने बूथ नंबर 36 पर सीआरपीएफ के जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की. जिसके बाद सीआरपीएफ की गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. उन्होंने बताया कि एक घायल व्यक्ति जिसके पैर में गोली लगी है उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स भेजा गया है.

एक अन्य घटना में शाम लगभग चार बजे मतदान करवा कर लौट रहे दल पर नक्सलियों ने अटकी के गितिल बेड़ा में गोलीबारी कर ईवीएम लूटने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई से नक्सली जंगलों में भाग गए. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे के अनुसार सिसई के मतदान केन्द्र संख्या 36 पर गोलीबारी की घटना के चलते मतदान बाधित हो गया और यहां पुनर्मतदान कराए जाने की संभावना है.इसको लेकर विधानसभा क्षेत्र के जिला निर्वाचन पदाधिकारी की घटना के बारे में में जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

देवेंद्र फडणवीस का दावा- महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए अजित पवार ने संपर्क किया था

राहुल गांधी के रेप कैपिटल वाले बयान पर मनोज तिवारी के विवादित बोल, कहा- वो 'मेंटली डिस्टर्ब्ड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget