एक्सप्लोरर

Babri Demolition: जब देशभर से लाखों कारसेवक पहुंच गए थे अयोध्या, पढ़ें बाबरी विध्वंस की कहानी

6 December History: छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद के गुंबद को ध्वस्त किया गया था. इसके लिए देश भर से लाखों कार सेवक अयोध्या पहुंचे थे. इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर दिया गया था.

6 December History Ayodhya: राम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है. अगले साल इसका उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों होना है. इस भव्य राम मंदिर के निर्माण के इतिहास में 6 दिसंबर की तारीख का बेहद खास महत्व है. यह तारीख अयोध्या के इतिहास में एक ऐसी तारीख के रूप में दर्ज है, जिसका अलग-अलग समुदायों पर अलग-अलग प्रभाव है.

आज से ठीक 31 साल पहले 6 दिसंबर 1992 की ही वह तारीख थी, जब देशभर से जुटे कार सेवकों ने बाबरी विध्वंस को अंजाम दिया था. इसकी वजह से लंबे समय तक तनाव रहा, लेकिन 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने इस ऐतिहासिक विवाद का निपटारा कर दिया. 6 दिसंबर की इसी तारीख पर आज जानते हैं आखिर उस दिन क्या कुछ हुआ था.

देश भर से लाखों कार सेवक पहुंचे थे अयोध्या
देशभर से लाखों कार सेवकों की भीड़ अयोध्या के बाबरी मस्जिद की ओर बढ़ रही थी. इनमें हजारों लोग एक साथ नारे लगा रहे थे- जय श्री राम, राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, एक धक्का और दो... इस नारे की गूंज से पूरी अयोध्या नगरी गूंज रही थी. 

केंद्र की नरसिंह राव सरकार, राज्य की कल्याण सिंह सरकार और सुप्रीम कोर्ट देखते रह गए, लाखों लोगों की भीड़ मस्जिद के अंदर घुस गई और ढांचे को तोड़ दिया. हाथों  में बल्लम, कुदाल, छैनी-हथौड़ा लिए उन पर वार पर वार करने लगे. जिसके हाथ में जो था, वही उस ढांचे को ध्वस्त करने का औजार बन गया. यह सब होने में महज दो घंटे लगे. इस सारे घटनाक्रम की जांच के लिए बाद में ‘लिब्रहान आयोग’ का गठन किया गया.

हालात को समझ नहीं पाए थे मजिस्ट्रेट
सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर फैजाबाद के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक ने ‘बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि परिसर’ का दौरा किया था. हालांकि वे हालात को भांप नहीं पाए थे. उन्हें यह पूरा आयोजन एक सामान्य कार सेवा का कार्यक्रम ही लगा. समय बीतने के साथ वहां लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी. दोपहर को अचानक भीड़ गुंबद पर पहुंचने में कामयाब हो गई. उसके बाद वहां होनेवाले घटनाक्रम पर किसी का भी नियंत्रण नहीं रहा. भीड़ बेकाबू हो चुकी थी और गुंबद ध्वस्त.  

बर्खास्त की गई थी राज्य की सरकार 

इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर दिया. खबरें तो ऐसी भी थीं कि कल्याण सिंह बर्खास्तगी की सिफारिश से करीब तीन घंटे पहले ही इस्तीफा दे चुके थे. हालांकि अब ये बातें इतिहास हो चुकी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में माना है कि पुराने राम मंदिर पर बाबरी मस्जिद बनाई गई थी. अब वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है.

 ये भी पढ़ें :Ayodhya Ram Mandir: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में बढ़ी इस सामान की डिमांड, 10,000 रुपये तक है दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Gen-Z से बोले राहुल गांधी
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-Z के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-Z के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget