एक्सप्लोरर

Thrissur: केरल में शख्स को पीटने के आरोप में 59 महिलाओं के खिलाफ FIR, जानें क्या था पूरा मामला

Thrissur: महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए एक शख्स पर कथित रूप से हमला किया गया. 11आरोपी महिलाओं को रिमांड पर लेकर जेल भेजा जा चुका है.

Thrissur: केरल के त्रिशूर जिले में 59 महिलाओं ने एक शख्स पर हमला कर दिया. आरोप है कि उस शख्स ने एक महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो वायरल हो गईं. पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. उनमें से 11 को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आरोपी यहां एक आध्यात्मिक ‘‘रिट्रीट सेंटर’’ का सदस्य है. उसकी पहचान शाजी के तौर पर की गई है. उस समय हमला तब हुआ, जब वह गुरुवार शाम एक कार में पांच अन्य लोगों के साथ कहीं जा रहा था. उसको घसीटने हुए और बेरहमी से पीटते हुए महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में कुछ महिलाओं को व्यक्ति पर लाठी से हमला करते भी देखा जा सकता है.

पुलिस ने बताया कि पास के मुरियाद के रहने वाले शाजी का अब भी एक अस्पताल में इलाज हो रहा है. उन्होंने कहा कि व्यक्ति और उसके परिवार ने हाल ही में ‘‘रिट्रीट सेंटर’’ से अपना नाता तोड़ लिया था. जिस वक्त यह घटना हुई उस समय कार में पीड़ित के परिवार के पांच अन्य सदस्य भी थे. यह घटना सेंटर परिसर के बाहर हुई थी.

मामूली चोटें आईं और हमले में वाहन का शीशा टूट गया

घटना में परिवार के सदस्यों को भी मामूली चोटें आईं और हमले में वाहन का शीशा टूट गया. पुलिस ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘व्यक्ति की शिकायत के अनुसार, महिलाओं ने इस गलतफहमी के चलते उस पर हमला किया कि उसने रिट्रीट सेंटर से संबंधित एक महिला की तस्वीर से छेड़छाड़ कर बनाई गई तस्वीरों को प्रसारित किया था." आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 143, 147, 144, 128 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. 11 आरोपी महिलाओं को महिला जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है.

ये भी पढ़ें : फ्लाइट में पेशाब मामला: 4 केबिन क्रू और पायलट को कारण बताओ नोटिस, रोस्टर से हटाया गया नाम- एयर इंडिया CEO ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
ISRO-DRDO समेत टॉप ऑफिस को बम से उडा़ने की धमकी मामले में एक्शन, दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध से की पूछताछ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget