एक्सप्लोरर

केरल में फिर मानवता शर्मसार, तेंदुए को मार उसका मांस खा गए 5 लोग

इस चौकाने वाली घटना में इडुक्की जिले के एक गांव में पांच लोगों द्वारा एक 6 साल के तेंदुए को मारकर उसका मांस खाने का मामला सामने आया है. केरल के साइलेंट वैली जंगल में पिछले साल 15 साल की एक गर्भवती हथिनी की शक्तिशाली पटाखों से भरा अनानास खाने से मौत हो गयी थी.

केरल के इडुक्की जिले से एक बार फिर एक ऐसी घटना सामने आयी है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. इस चौकाने वाली घटना में इडुक्की जिले के एक गांव में पांच लोगों द्वारा एक 6 साल के तेंदुए को मारकर उसका मांस खाने का मामला सामने आया है. इस अपराध में शामिल पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. केरल में पिछले साल भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब एक गर्भवती हथिनी की पटाखों से भरा अनानास खाने से मौत हो गई थी.

जंगली जानवर को फंसाने के लिए लगा रखा था जाल 

वन अधिकारियों के अनुसार इडुक्की जिले के मनकुलम में रहने वाले पांच लोगों को तेंदुए का मांस खाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मनकुलम वन रेंज ऑफिसर उधय सूरियां के अनुसार पांचों आरोपियों की पहचान विनोद, कुरीकोज, बीनू, कुंजप्पन और विंसेंट के रूप में हुई है. इनमें से एक आरोपी विनोद ने अपने घर के पास खेत में 100 मीटर का जाल बिछाया था जिसमें तेंदुआ फंस गया. तेंदुए का वजन लगभग 50 किलो था. जिसके बाद विनोद ने अपने बाकी साथियों को बुलाया और इन लोगों ने तेंदुए को मार डाला. इसके बाद इन पांचों ने उसका मांस पकाकर उसका सेवन किया.

एक आरोपी के घर से मिला 10 किलो मांस 

सूरियां ने बताया कि आरोपी विनोद के घर से 10 किलो मांस के साथ ही तेंदुए के दांत, नाखून और खाल भी बरामद हुए हैं. आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

पिछले साल एक हथिनी की हुयी थी दर्दनाक मौत 

केरल के साइलेंट वैली जंगल में पिछले साल 15 साल की एक गर्भवती हथिनी की शक्तिशाली पटाखों से भरा अनानास खाने से मौत हो गयी थी. पूरे देश में इसको लेकर आक्रोश का माहौल बन गया था.

यह भी पढ़ें

वेंकैया नायडू का बड़ा बयान, कहा- राष्ट्रवाद का मतलब केवल 'जय हिंद' कहना या 'जन गण मन' गाना नहीं

Corona Update: देश में लगातार तीसरे दिन 15 हजार से कम आए केस, अब तक 15 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget