एक्सप्लोरर

मुंबई: हजारों किसान आज करेंगे विधानसभा का घेराव

हजारों किसानों का मोर्चा बीते रविवार को मुंबई पहुंच गया. करीब 30 हजार किसान नासिक से मुंबई पहुंचे हैं. नासिक से 200 किलोमीटर से ज्यादा पैदल यात्रा कर किसानों के इस आंदोलन ने मुंबई में दस्तक दी है. ठाणे से होकर अब ये किसान मुंबई में विधानभवन तक पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक से निकला हजारों किसानों का मोर्चा अब मुंबई के आज़ाद मैदान पहुंच गया है. करीब 30 हजार किसान 200 किलोमीटर की यात्रा कर नासिक से मुंबई पहुंचे हैं. आज इनकी योजना विधानसभा घेरने की है. मुंबई पहुंचे इन किसानों को राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिलना भी शुरू हो गया है.

क्या है किसानों की प्रमुख मांगें

- किसानों का बिना शर्त पूरा कर्ज माफ हो - किसानों की मिले फसल का डेढ़ गुना भाव - स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को किया जाए लागू - कपास के कीड़े और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के कारण किसानों को मिले हर एकड़ पर 40 हजार रूपये का मुआवजा - माफ किया जाए किसानों का बिजली का बिल - फसल का उचित दाम मिले. पेंशन मिलने सहित किसानों की कुल 11 मांगें हैं जिले लेकर ये मोर्चा निकला गया है.

मिल रहा है विपक्ष का भरपूर समर्थन

इस बीच किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार भी ऐक्शन में आ गई है. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने किसानों से मुलाकात की और उनसे उनकी मांगों के बारे में बातचीत की. वहीं एमएनएस के राज ठाकरे भी किसानों से मिले. पूर्ण कर्जमाफी के साथ अपनी अन्य मांगों को लेकर किसानों का यह मोर्चा आज विधानसभा का घेराव करेगा.

मुंबई: हजारों किसान आज करेंगे विधानसभा का घेराव

किसानों के इस मोर्चे के साथ विपक्ष भी सरकार को घेरने की तैयारी में है. यही वजह है कि विपक्ष ने मोर्चे को समर्थन देना शुरू कर दिया है. किसान सभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक ढवले के अनुसार, "मोर्चे को शिवसेना, एमएनएस, 'आप', रिपब्लिकन पार्टी (जोगेंद्र कवाडे गुट), कुणबी सेना, आगरी सेना और कुणबी प्रतिष्ठान ने समर्थन दिया है.

महाराष्ट्र में आंदोलनरत किसानों से CM फडणवीस ने कहा, हम बातचीत के लिए तैयार

बता दें कि कांग्रेस ने पहले ही इस मोर्चे को समर्थन दे दिया है. वहीं एमएनएस और आम आदमी पार्टी के नेता भी किसानों से मुलाकात करने वाले हैं. सीएमओ सूत्रों के मुताबिक किसानों की मांगों पर विचार करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक कमिटी गठित की है जिसमें छह मंत्री शामिल हैं. इन मंत्रियों के नाम हैं- चंद्रकांत पाटिल, पांडुरंग फुंडकर, गिरीश महाजन, विष्णु सवारा, सुभाष देशमुख और एकनाथ शिंदे.

आंदोलनकारी किसान सोमवार को विधानभवन जाकर अपनी मांगें रखेंगे. हालांकि, पुलिस का कहना है कि किसानों को आजाद मैदान पर ही रोक दिया जाएगा. आज होने वाले किसानों के विधानसभा घेराव को लेकर पुलिस ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget