एक्सप्लोरर

मौजूदा हालात की जानकारी लेने 25 विदेशी राजनयिकों का दल पहुंचा कश्मीर, डल झील की भी सैर की

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने 25 विदेशी राजनायिकों को जम्मू कश्मीर के दौरे पर भेजा है. इन राजनायिकों का ये दल आज जम्मू कश्मीर पहुंचा जहां उन्होंने डल झील की भी सैर की.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के अपने फैसले की दुनिया के देशों को समझाने की कवायद में विदेश मंत्रालय 25 राजनयिकों के एक समूह को सूबे के दौरे पर ले गया है. अधिकतर युरोपीय मुल्कों के राजदूतों वाले इस दल को दो दिनों में श्रीनगर और जम्मू में हालात को देखने और लोगों से बात करने का भी मौका मिलेगा.

कश्मीर दौरे का राजनायिकों का दूसरा मौका

विदेश मंत्रालय के मुताबिक आउटरीच प्रयास की कड़ी में 12 फरवरी को विदेशी राजदूतों के एक और समूह के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर दौरे का इंतजाम किया गया है. यह दूसरा मौका है जब विदेश मंत्रालय की मेजबानी में विदेशी राजनयिकों का दल जम्मू और कश्मीर की यात्रा कर रहा है. हालांकि, बुधवार सुबह कश्मीर पहुंचने पर राजनयिकों के समूह को मौसम के खराब मिजाज का भी सामना करना पड़ा. इसके चलते विदेशी राजनयिकों के बारामुला जाने का कार्यक्रम टालना पड़ा.

सरकारी बयान के मुताबिक विदेशी राजनयिकों को विभिन्न जातीय, धार्मिक और सामाजिक-आर्थिक समुदायों के युवाओं, स्थानीय व्यापारियों, राजनीतिक प्रतिनिधियों, नागरिक प्रशासन और मीडिया के नुमाइंदों समेत नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से मिलने एक अवसर होगा. साथ ही विदेशी राजनयिक जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा हालात का आकलन करने के साथ-साथ विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकेंगे.

डल झील की तारीफ की

इस दौरे में शामिल अफगानिस्तान के कार्यवाहक राजदूत ताहिर कादरी ने स्थानीय कारोबारियों से राजनयिकों की मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा, "जम्मू-कश्मीर में निवेश की बहुत संभावनाएं हैं." कश्मीरी कारोबारियों ने विदेशी राजदूतों से सूबे में निवेश बढ़ाने का भी आग्रह किया. कादरी ने डल झील की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा, "वेनिस की तरह यहां भी पानी के बीच स्थानीय हस्तशिल्प खरीददारी की सुविधा उपलब्ध है." अफगान राजनयिक ने कश्मीरी मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद के बाद सूबे में इंटरनेट सुविधा बहाल करने की मांग को भी जाहिर किया. जिसके कारण पत्रकारों को खबरें भेजने में खासी मुश्किलें पेश आती हैं.

इन देशों के राजदूत हैं शामिल

आधिकारिक सूत्रों के समूह में विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले मिशन के 25 विदेशी प्रमुख शामिल हैं. दल में अफगानिस्तान, बुल्गारिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चेक गणराज्य, डेनमार्क, डोमिनिकन गणराज्य, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, गिनी, हंगरी, इटली, केन्या, किर्गिजस्तान, मेक्सिको, नामीबिया, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पोलैंड, रवांडा, स्लोवाक गणराज्य, तजाकिस्तान, यूगांडा और उजबेकिस्तान के राजदूत शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

फिर लगा महंगाई का झटका, जनवरी में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 7.59 फीसदी पर पहुंची मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को झटका, पाक की कोर्ट ने टेरर फंडिंग के दो मामले में 11 साल की सजा सुनाई
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget