एक्सप्लोरर

नोटबंदी के बीच इस खबर से बढ़ सकती है मोदी सरकार की परेशानी!

नई दिल्ली: पांच सौ और हजार के पुराने नोट बंद करने का एक मकसद जाली नोट खत्म करना रहा है. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि पुराने नोटों के साथ जाली नोट भी बैंकों में जमा हो गए हैं. हालांकि अभी ऐसे नोटों का अनुपात काफी कम है, लेकिन 30 दिसंबर तक इनकी संख्या और बढ़ सकती है. दरअसल कई बैंकों में असली और नकली नोट में फर्क करने के लिए सुविधाएं नहीं हैं.

जाली नोटों को खत्म करना मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले की एक बड़ी वजह रही है. भारतीय सांख्यिकी संस्थान की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में करीब 400 करोड़ रुपये के जाली नोट हैं. नोटबंदी पर सुनवाई के दौरान सरकार यही बात सुप्रीम कोर्ट में कह भी चुकी है. लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं क्या नोटबंदी से वाकई जाली नोटों पर अंकुश लग पाया है.

ये सवाल अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की वजह से उठ रहा है. अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नोटबंदी के एलान के बाद 27 नवंबर तक बैंकों में जितने पुराने नोट जमा हुए, उनमें 1 लाख 29 हजार नोट जाली हैं. जो इस दौरान बैकों में जमा हुए कुल नोटों के महज 3 दशमलव 4 फीसदी के बराबर हैं.

अगर इस खबर में दम है तो ये सरकार के लिए चिंता की बात है, क्योंकि जाली नोट पहचाने नहीं गए और बैंकों में जमा हो गए. इन जाली नोटों के बदले बैंकों ने या तो अब तक नए नोट जारी कर दिए होंगे या फिर ये रकम ग्राहकों के खातों में जमा होगी, जिसका इस्तेमाल वैध करेंसी के तौर पर किया जा सकेगा.

अखबार के मुताबिक बैंकों में जमा जाली नोटों का मूल्य 9 करोड़ 63 लाख रुपये के बराबर है. जबकि भारतीय सांख्यिकी संस्थान के मुताबिक देश में 500 और 1000 रुपये के जाली नोटों का कुल मूल्य 300 करोड़ रुपये के आसपास है.

खबर में दावा किया गया है कि बैंकों में आए जाली नोटों की संख्या कुल नकली नोटों का सिर्फ 3 दशमलव 2 फीसदी है. ऐसे में सवाल उठता है कि बाकी नोट कहां हैं? जानकारों के मुताबिक ये नोट आतंकियों और या काला धन रखने वाले ऐसे लोगों के पास हो सकते हैं, जो इन्हें लौटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. ये भी हो सकता है कि 30 दिसंबर की डेडलाइन खत्म होने से पहले इसका एक हिस्सा बैंकों में पहुंच जाए.

एबीपी न्यूज़ ने अखबार में छपी इस खबर के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए वित्त मंत्रालय के ऊंचे पदों पर बैठे सूत्रों से बात की, तो अहम जानकारी मिली. वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने इस बारे में पूछने पर माना कि नोटबंदी के बाद बैकों में जमा किए गए नोटों में कुछ जाली हो सकते हैं, क्योंकि कई जगहों पर नोटों की जांच करने की बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं. लेकिन कुल कितने जाली नोट जमा हुए हैं, ये संख्या बता पाना मुश्किल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget