एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘यास’ से 2.21 लाख हेक्टेयर फसल हुई नष्ट, सीएम ममता बनर्जी ने दी जानकारी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात ‘यास’ की वजह से राज्य में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ने करीब 1200 राहत शिविर शुरू किए हैं. सीएम ने ये भी बताया कि 329 तटबंधों में से 305 की मरम्मत का काम शुरू हो गया है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात ‘यास’ की वजह से राज्य में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है और करीब 2.21 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल नष्ट हो गई है. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ने करीब 1200 राहत शिविर शुरू किए हैं, जिनमें करीब दो लाख लोग रह रहे हैं. उल्लेखनीय है कि चक्रवात 26 मई को ओडिशा पहुंचा था.

बनर्जी ने सचिवालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘यास’ की वजह से करीब 2.21 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल और 71,560 हेक्टेयर बागवानी नष्ट हुई है. राज्य में कुल 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.’’ बनर्जी ने 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चक्रवात से हुए नुकसान की एक रिपोर्ट सौंपी थी और प्रभावित इलाकों के पुनर्विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की राहत राशि मांगी थी.

प्रभावित गांवों में की गई पानी की आपूर्ति

उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने प्रभावित गांवों में पानी की थैलियों और पाइपलाइन के जरिए पानी की आपूर्ति की है. मुख्यमंत्री ने बताया कि 329 तटबंधों में से 305 की मरम्मत का काम शुरू हो गया है. ’दुआरे त्राण’ (घर के द्वार तक राहत) योजना के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ केवल चक्रवात से प्रभावित लोग इसके लिए स्वयं आकर आवेदन दें. इस योजना के लिए स्कूलों, कॉलेज और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में शिविर स्थापित किए जाएंगे.’’ वहीं, भारतीय सेना ने पूर्वी मिदनापुर के तालगाचारी इलाके में फंसे स्थानीय लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें-

बिहारः फाइनेंस कंपनी के कर्मी को लूटने वाले 5 दिन के अंदर किए गए गिरफ्तार, लूट की कुछ राशि भी बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget