एक्सप्लोरर

16वीं लोकसभा: राहुल, सोनिया, आडवाणी और मुलायम ने पांच साल में नहीं पूछा एक भी सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा और एसपी सांसद मुलायम सिंह यादव ने पिछले पांच साल में एक भी सवाल नहीं पूछा.

नई दिल्ली: सोलहवीं लोकसभा में विभिन्न दलों के नेताओं की सक्रियता और सदन में उठाये गये मुद्दों पर आधारित निचले सदन के रिपोर्ट कार्ड में कई रोचक तथ्य सामने आये हैं. संसदीय कामकाज के विश्लेषण से संबंधित वेबपोर्टल 'पार्लियामेंट्री बिजनेस डॉट कॉम' द्वारा 16वीं लोकसभा के कामकाज पर बुधवार को जारी रिपोर्ट कार्ड के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा और एसपी सांसद मुलायम सिंह यादव ने पिछले पांच साल में एक भी सवाल नहीं पूछा.

सांसद विकास निधि खर्च कर पाने में पीछे रहे मोदी-राहुल रिपोर्ट के अनुसार 16वीं लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई सदस्य सांसद विकास निधि खर्च कर पाने में पीछे रहे. रिपोर्ट में बताया गया है कि राहुल ने सांसद निधि की लगभग 60.56 फीसदी राशि खर्च की, तो वहीं मोदी भी 62.96 फीसदी राशि खर्च कर पाए.

80 फीसदी सदस्यों ने दर्ज करायी उपस्थिति वहीं, रिपोर्ट में लोकसभा में सदस्यों की उपस्थिति के विश्लेषण के अनुसार पिछले करीब पांच बरसों में 80 फीसदी सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करायी. रिपोर्ट में पार्टी के आधार पर सदस्यों के विश्लेषण से पता चलता है कि सत्तारूढ़ बीजेपी के सदस्यों की उपस्थिति पांचवे पायदान पर रही, जबकि कांग्रेस के सदस्य इस मामले में 21वें स्थान पर रहें.

सुप्रिया सुले सवाल पूछने में सबसे आगे सोलहवीं लोकसभा के अंतिम सत्र के अंतिम दिन जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक पांच बरसों में एक भी सवाल नहीं पूछने वालों में आडवाणी, सोनिया, राहुल, मुलायम और देवगौडा के अलावा बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा सहित 31 अन्य सांसद भी शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सवाल पूछने के मामले में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, विजय एस मोहिते पाटिल और धनंजय महादिक सबसे आगे रहे.

पांच साल में 1.42 लाख से ज्यादा सवाल पूछे गए रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 वीं लोकसभा के 93 फीसदी सदस्यों ने पिछले पांच साल में 1.42 लाख से ज्यादा सवाल पूछे. इनमें 171 सांसदों ने सर्वाधिक सवाल किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर पूछे जबकि कुछ अन्य ने कृषि से जुड़े सवाल भी उठाये. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच साल में संसदीय कार्यवाही में 65 हजार से ज्यादा बार व्यवधान उत्पन्न हुआ. इस वजह से सदन की कार्यवाही के 500 से ज्यादा घंटे बर्बाद हुये.

सबसे अधिक काम 2016 के बजट सत्र में रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 वीं लोकसभा की कार्य उत्पादकता 87 फीसदी रही. सबसे अधिक काम 2016 के बजट सत्र में, जबकि सबसे कम काम बीते शीतकालीन सत्र में हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक सदन की कार्यवाही में लगातार व्यवधान पड़ने के कारण लोकसभा में 191 बार कोरम पूरा नहीं हो पाने का संकट भी खड़ा हुआ.

रिपोर्ट में विधायी कार्य का विश्लेषण करते हुए कहा गया है कि 16वीं लोकसभा में 219 सरकारी विधेयक पेश किये गये. इनमें 93 फीसदी विधेयकों को सदन की मंजूरी मिली. इस दौरान 1117 निजी विधयेक भी पेश किये गये लेकिन इनमें से एक भी विधेयक पारित नहीं हो सका.

सदस्यों की व्यक्तिगत उपस्थित के मामले में भी बीजेपी सांसद भैरों प्रसाद मिश्र और बीजू जनता दल के डा कुलमणि सामल सदन में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराते हुये अव्वल रहे. रिपोर्ट के मुताबिक सांसद निधि खर्च करने के मामले में राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तराखंड के सांसद सबसे फिसड्डी रहे.

राहुल गांधी पर पीएम मोदी की चुटकी, कहा- सुनते थे कि भूंकप आयेगा, पांच साल में नहीं आया

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget