एक्सप्लोरर

विदेश जाने की इच्छा में कर ली 'शादी', कनाडा जाकर लड़की ने बदल 'मन' तो गई जान

विदेश जाने के लालच में कांट्रैक्ट मैरिज करना एक युवक को बहुत ही भारी पड़ गया. वह इस कदर मुसीबत में फंस गया कि उसकी जान ही चली गई

जालंधर: विदेश जाने के लालच में कांट्रैक्ट मैरिज करना एक युवक को बहुत ही भारी पड़ गया. वह इस कदर मुसीबत में फंस गया कि उसकी जान ही चली गई. सूचना के अनुसार उसने 25 लाख रुपए देकर एक लड़की से कांट्रैक्ट मैरिज की थी. उसे परमानेंट सिटीजनशिप चाहिए थी.

बताया जा रहा है कि शादी के लिए 25 लाख की रकम तय हुई थी लेकिन लड़की जैसे ही पहुंची उसने 10 लाख रुपए की मांग कर डाली. इससे युवक को काफी झटका लगा और इसी गम में वह मानसिक परेशानी में चला गया. इसके बाद तो हालात इतने खराब हुए कि उसकी जान चली गई.

अब युवक के परिजनों की ओर से इंसाफ की मांग की गई है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इस मामले में लड़की और उसके पिता खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि मनदीप सिंह कनाडा जाकर वहां बसना चाह रहा था.

इसी क्रम में उनका संपर्क आरोपी लड़की और उसके परिवार से हुआ. दोनों के बीच कांट्रैक्ट मैरिज हुई और 25 लाख रुपए की बात भी तय हुई. दोनों पक्षों ने इसे लेकर हस्ताक्षर भी किए. इस बीच लड़की कनाडा चली गई लेकिन वहां जाकर उसने लड़के से बात ही बंद कर दी.

इसके साथ ही दूसरे रिश्तेदारों के जरिए उसने 10 लाख और पैसों की मांग कर डाली. परिजनों का आरोप है कि इससे परेशान होकर युवक की जान ही चली गई. उनके अनुसार वह खुद के साथ हुए इस धोखे की वजह से काफी गहरे सदमे में था. बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: 

चार दोस्तों की जिंदगी लील गया तेज रफ्तार ट्रक, सेना भर्ती की तैयारी करते थे

महिला को बंधक बना कर रखा एक माह, नशा देकर किया दुष्कर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget