एक्सप्लोरर

रुड़की: गोलीबारी में बदल गया पानी को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, एक की मौत

गोलीबारी से प्रभावित परिवार दलित समुदाय का है इसलिए इस घटना को लेकर गांव में जमकर हंगामा हो गया और माहौल बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन ने इलाके में भारी फ़ोर्स तैनात कर दी.

रुड़की: रुड़की में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पानी को लेकर शुरू हुआ झगड़ा गोलीबारी में बदल गया. इस आपसी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी.  विवाद में एक बच्चे के सर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि गोलीबारी से प्रभावित परिवार दलित समुदाय का है इसलिए इस घटना को लेकर गांव में जमकर हंगामा हो गया और माहौल बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन ने इलाके में भारी फ़ोर्स तैनात कर दी.यही नहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे जनपद में इंटरनेट सेवाओं को तत्काल बंद कर दिया है. घटना के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.घटना के बाद से इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है.

तीन लोगों को लगी गोलियां, एक की मौत

रुड़की के गावं श्यामपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब खेत मे पानी को लेकर हुए मामूली विवाद में गोलियां चल गईं. विवाद बढ़ा तो दूसरा पक्ष घर से हथियार ले आया और खेत में काम कर रहे दलित समुदाय के वेदपाल ओर उसका बेटे पर फायरिंग शुरू कर दी. वेदपाल सहित उसके परिवार के दो लोगों को गोलियां लगी है जिनमें वेदपाल के बेटे की मौत हो गई जबकि दो को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है. दूसरे पक्ष के लोग घटना को अंजाम देकर फरार हो गए.

जिन लोगों पर दूसरे पक्ष ने गोलीबारी की है वो दलित समुदाय से हैं और दूसरा पक्ष गांव में दबंग माना जाता है. घटना के बाद गांव में तनाव है. पुलिस ने मामले में करवाई करते हुए आरोपी पक्ष के 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

खेत में पानी डालने को लेकर हुआ था विवाद

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने रुड़की सिविललाइंस में एस.पी देहात ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला सिर्फ खेत में पानी डालने को लेकर शुरू हुआ था, जिसमें पहले विवाद हुआ फिर एक पक्ष द्वारा अवैध हथियारों से चार पांच राउंड फायरिंग की गई जिसमें एक व्यक्ति के सर पर गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस मामले पुलिस द्वारा चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है जिनके पास से तीन देशी तमंचे ओर जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. वहीं अभी भी दो लोग फरार हैं जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget