एक्सप्लोरर

उपहार कांड : अंसल बंधुओं को SC का नोटिस, विदेश जाने पर भी लगा दी रोक

नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने उपहार सिनेमा अग्निकांड मामले में शीर्ष अदालत के 2015 के फैसले पर अंसल बंधुओं से जवाब तलब किया है. फैसले पर पुनर्विचार के लिये केन्द्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) और पीड़ितों के संगठन की याचिकाओं पर आज सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है.

सुशील और गोपाल अंसल तीन महीने में 30 करोड़ रूपए का जुर्माना

शीर्ष अदालत ने इस फैसले में कहा था कि यदि सुशील और गोपाल अंसल तीन महीने के भीतर 30-30 करोड़ रूपए का जुर्माना अदा करने में विफल रहे तो उन्हें दो-दो साल की जेल की सजा भुगतनी होगी. न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ और न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने अहम निर्देश दिया है.

नोटबंदी : आयकर ने जब्त किए 130 करोड़ रुपये, सबसे ज्यादा 'गड़बड़ी' बेंगलुरु में

अंसल बंधुओं के भारत से बाहर जाने पर लगी रोक की अवधि बढ़ा दी

अदालत के अनुसार इन याचिकाओं का निबटारा होने तक अंसल बंधुओं के भारत से बाहर जाने पर लगी रोक की अवधि बढ़ा दी है. न्यायालय इन पुनर्विचार याचिकाओं पर अब 14 दिसंबर को खुले न्यायालय में सुनवाई करेगा. खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘हम नोटिस जारी कर रहे हैं और इन पुनर्विचार याचिकाओं पर अगले बुधवार को सुनवाई करेंगे.’

सीबीआई की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे मौजूद थे

अदालत ने कहा ‘इस बीच, हम निर्देश देते हैं कि आप (सुशील और गोपाल अंसल) पुनर्विचार याचिकाओं का निबटारा होने तक देश से बाहर नहीं जायें.’ सीबीआई की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि इस मामले में मुद्दा बहुत सीमित है. दोनों पुनर्विचार याचिकाओं पर प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया जा सकता है.

फर्जी ढंग से बदले पुराने नोट, सेंट्रल बैंक के प्रबंधक पर दर्ज हुई एफआईआर

अंसल बंधुओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद थे

अंसल बंधुओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने ये नोटिस स्वीकार की. इनका जवाब दाखिल करने के लिये कुछ समय का अनुरोध किया. उनका कहना था कि हमें नहीं पता कि पुनर्विचार याचिकाओं में क्या आधार लिये गये हैं. उन्होंने अंसल बंधुआं की ओर से पीठ को आश्वासन दिया कि वे पुनर्विचार याचिकाओं का निबटारा होने तक देश से बाहर नहीं जायेंगे.

एसोसिएशन आफ विक्टिम्स आफ उपहार ट्रेजडी की ओर से केटीएस तुलसी

एसोसिएशन आफ विक्टिम्स आफ उपहार ट्रेजडी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी ने कहा कि वह बहस शुरू करने के लिये तैयार है. 14 दिसंबर को सुनवाई शुरू होने पर उन्हें इसके लिये पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए. पीठ ने कहा कि वह अगले दिन ही सुनवाई पूरी करने का प्रयास करेगी.

आपकी 'पहचान चोरी' तो नहीं हुई ? आपके 'नाम' पर है कालाधन वालों की नजर

संगठन ने कहा कि उन्हें आशंका है कि वे देश से भाग जायेंगे

शीर्ष अदालत ने कल ही इन पीड़ितों के संगठन की पुनर्विचार याचिका के सूचीबद्ध होने तक अंसल बंधुओं को देश से बाहर जाने से रोक दिया था. इस संगठन ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुये कहा कि उन्हें आशंका है कि वे देश से भाग जायेंगे.

13 जून, 1997 को हुये अग्निकांड में 59 व्यक्ति मारे गये थे

दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में स्थित उपहार सिनेमाघर में 13 जून, 1997 को हिन्दी फीचर फिल्म बार्डर के प्रदर्शन के दौरान हुये अग्निकांड में 59 व्यक्ति मारे गये थे. इस दौरान हुयी भगदड़ में एक सौ से अधिक जख्मी हो गये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'भारत क्या किसी का गुलाम है, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
'भारत क्या किसी का गुलाम, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
Embed widget