एक्सप्लोरर

फिल्म एक्टर की 'ब्लैकमनी' से पुलिस 'परेशान', एक्टर ने बताया 'पसीने की कमाई'

भोपाल : मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में 2000 रुपए के नए नोटों के बंडल पुलिस के हाथ लगे थे. होशंगाबाद पुलिस ने जिस शख्स से 2000 के नोटों के ये बंडल बरामद किए गए थे, उसका नाम है राहुल चेलानी है. फिल्म अभिनेता राहुल चेलानी को 43 लाख 60 हजार रुपए की नई करेंसी के साथ हिरासत में लिया है. इस बीच चेलानी ने दावा किया है कि यह उनकी 'खून-पसीने' की कमाई है. सूरत में कालेधन का नया ठिकाना, नाली से निकले 500 के पुराने नोट पुलिस के मुताबिक राहुल अपने भाई और एक दोस्त के साथ इनोवा गाड़ी में सवार होकर इटारसी से होशंगाबाद आ रहा था. उसी दौरान एक पुलिस नाके पर उसकी गाड़ी की चेकिंग हुई. तो गाड़ी में 2000 के नोटों की गड्डियां देखकर पुलिसवालों की आंखें फटी रह गईं. राहुल चेलानी क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी सीरियल्स के साथ-साथ सत्याग्रह और आरक्षण जैसी कई फिल्मों में भी छोटे-मोटे रोल कर चुका है. राहुल का कहना है कि वो टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम करने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का भी धंधा करता है. अगले महीने रिटायर होने जा रहे क्लर्क के घर छापा, जमीन, सोना सहित बहुत कुछ मिला ये सारा पैसा इसके खून-पसीने की कमाई का है. एक्टर राहुल चेलानी का दावा है कि उसके पास एक-एक पैसे का हिसाब है. पुलिस को इस रकम का हिसाब देने के लिए वो अपने सीए का इंतजार कर रहा है. वहीं, पुलिस को शक है कि राहुल से पूछताछ के बाद पुराने नोटों की अदला-बदली के किसी बड़े खेल का खुलासा हो सकता है. पुलिस के मुताबिक फिल्म एक्टर राहुल चेलानी अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं दे पाया है कि उसके पास इतनी भारी संख्या में 2000 के नए नोट कहां से और कैसे आ गए. जबकि नोटबंदी के बाद से नए नोट सिर्फ बैंक से ही निकाले जा सकते हैं. पुलिस की इत्तिला पर आयकर विभाग ने भी इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. नया खतरा ! बैंक खाते में सेंध लगा रहे डिजिटल इंडिया के 'डिजिटल डकैत' गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के ही जबलपुर में पुलिस ने एक कारोबारी से 19 लाख रुपए के नए नोट बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक नितिन जैन नाम का ये कारोबारी ये रकम अपनी एक्टिवा बाइक पर ले जा रहा था. पुलिस पूछताछ में ये इतनी बड़ी रकम के बारे में कुछ भी नहीं बता पाया. पुलिस को शक है कि नितिन जैन नाम का ये कारोबारी कालेधन को सफेद करने के गोरखधंधे में शामिल हो सकता है. वहीं, नितिन की दलील है कि वो एक कमीशन एजेंट है. जब्त की गई रकम में से 5 लाख रुपए इसने लोगों से जुटाए थे. हालांकि बाकी रकम का इसके पास कोई हिसाब नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget