एक्सप्लोरर

निर्भया कांड : अपनी दलीलों पर विचार करने की परिस्थितियां बताएं दोषी : SC

नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने आज 16 दिसंबर सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में एक अहम निर्देश दिया है. इस मामले में मृत्युदंड पाने वाले चार दोषियों की दलीलों पर विचार करने की परिस्थितियों पर हलफनामें दायर करने को कहा है.

उनकी दलीलों पर विचार करने की परिस्थितियां बताने को कहा

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति आर. भानुमति और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने इस सनसनीखेज मामले में सुनवाई के बाद निर्देश दिया. अदालत ने दोष साबित करने और मृत्युदंड को चुनौती देने वाले इन दोषियों के वकीलों से हलफनामें दायर करके उनकी दलीलों पर विचार करने की परिस्थितियां बताने को कहा है.

ट्रेनों के महिला कोच में पुरुषों की घुसपैठ, 13 हजार से ज्यादा पकड़े गए

आरोपियों को सजा के लिए उचित प्रक्रिया तक का पालन नहीं किया : वकील

यह मौखिक निर्देश ऐसे समय आया है जब न्याय मित्र के रूप में पीठ की मदद कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राजू रामचंद्रन ने कहा कि निचली अदालत और उच्च न्यायालय अपराध की प्रकृति से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने इस मामले में आरोपियों को सजा के लिए उचित प्रक्रिया तक का पालन नहीं किया.

अदालतों ने इस मामले में आरोपियों की दलीलों पर विचार नहीं किया : वकील

रामचंद्रन ने कहा था कि अदालतों ने इस मामले में आरोपियों की दलीलों पर विचार नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘आरोपियों और उनके वकीलों से उनकी व्यक्तिगत पृष्ठभूमि के बारे में सवाल नहीं पूछे गए और मामले में गंभीरता कम करने की परिस्थितियों पर विचार नहीं किया गया. प्रत्येक आरोपी के मामले पर विचार नहीं किया गया और प्रत्येक आरोपी को मौत की सजा सुनाते समय अलग कारण भी नहीं बताए गए.’

राजधानी एक्सप्रेस में छेड़खानी कर रहा था नशे में धुत BSF जवान, मदद मांगती रही महिला

अनुच्छेद 14 और 21 के तहत समानता और जीवन की सुरक्षा का अधिकार

उनके अनुसार यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के तहत समानता और जीवन की सुरक्षा एवं स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है. गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली पूरे देश के हिला कर रख देने वाले बलात्कार कांड के चार दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई है. अभी दोषियों की ओर से अपील की गई है.

16 दिसम्बर 2012 को हुई इस दर्दनाक घटना में छह को पकड़ा गया था

16 दिसम्बर 2012 को हुई इस दर्दनाक घटना में बस के चालक राम सिंह के साथ उसका भाई मुकेश, जिम इंस्ट्रक्टर विनय गुप्ता और फल बेचने वाले पवन गुप्ता को गिरफ़्तार किया गया था. राम सिहं ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था लेकिन बाद में उसने जेल में ही कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में छठा दोषी नाबालिग था जिसकी सजा पूरी हो चुकी है.

'चप्पल' से उतारा आशिकी का भूत, मनचलों को भरे बाजार में सिखाया सबक !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
मॉनिटरिंग, डर बनाएं, बीट पेट्रोलिंग... महिलाओं की सुरक्षा के लिए SC के दिल्ली पुलिस को निर्देश
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
नई CNG कार लेने का प्लान, ये 6 नए मॉडल जरूर देखें
नई CNG कार लेने का प्लान, ये 6 नए मॉडल जरूर देखें
Embed widget