एक्सप्लोरर

एटीएम से जाली नोट : दोषियों के गिरहबान तक पहुंची पुलिस, जल्द होगी गिरफ्तारी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के एक एटीएम से 2000 रुपये के जाली नोट निकलने के मामले में पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने इस कृत्य में शामिल लोगों की पहचान कर ली है. एफआईआर के मुताबिक, घटना दक्षिणी दिल्ली की है जहां भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक एटीएम से 2000 रुपये के जाली नोट निकले.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह 'चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया' लिखा

इन नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह 'चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया' लिखा हुआ था. नोटों में और भी कई प्रकार की विसंगतियां हैं, जिनमें 'चूरन लेबल', 'पीके' लोगो और सीरियल नंबर की जगह '000000' लिखा हुआ है. नोट में जिस जगह पर 'गारंटेड बाई द सेंट्रल गवर्नमेंट' लिखा होता है, वहां 'गारंटेड बाई द चिल्ड्रन्स गवर्नमेंट' लिखा हुआ था.

यह भी पढ़ें : यूपी : बिहार के मंत्री के पीए ने फर्जी FB अकाउंट से फैलाया प्यार का जाल, ठगे लाखों

जिसने एटीएम में जाली नोट डाले थे, उसकी पहचान कर ली गई है

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रंजन सिंह ने कहा कि जिस वेंडर ने एटीएम को नकदी मुहैया कराई थी और जिसने एटीएम में जाली नोट डाले थे, उसकी पहचान कर ली गई है. यह पूछे जाने पर कि किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई, सिंह ने कहा, "मामला अभी भी जांच के अधीन है. सबकुछ साफ होने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी."

CM केजरीवाल ने एटीएम से जाली नोटों के निकलने पर PM मोदी की आलोचना की

उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एटीएम से जाली नोटों के निकलने पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की. आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने ट्वीट किया, "जब एक प्रधानमंत्री सही ढंग से नोटों की छपाई नहीं कर सकता, तो फिर वह देश कैसे चला सकता है? उन्होंने पूरे देश को हंसी का पात्र बनाकर रख दिया है."

यह भी पढ़ें :  यूपी : शौच करने गई किसान की नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो हुआ वायरल

एक्जीक्यूटिव का काम करने वाले रोहित को एक एटीएम से ये जाली नोट मिले थे

कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव का काम करने वाले रोहित को एक एटीएम से ये जाली नोट मिले थे, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी. अपनी शिकायत में रोहित ने कहा कि उन्होंने संगम विहार के तिगड़ी में तिराहे पर शाम 7.45 बजे के आसपास 8000 रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन एटीएम से मिले 2000 रुपये के सभी नोट जाली निकले.

उप निरीक्षक ने एटीएम से 2,000 रुपये का एक नोट निकाला

एटीएम में तैनात गार्ड को सूचना देने के बाद उन्होंने पुलिस से मामले की आधिकारिक तौर पर शिकायत की, जहां से एक उप निरीक्षक को एटीएम भेजा गया. उप निरीक्षक ने एटीएम से 2,000 रुपये का एक नोट निकाला, लेकिन वह भी जाली था. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई.

यह भी पढ़ें :  फिल्म से आया गुनाह का आईडिया, नाबालिग ने रच दी अपहरण की साजिश 

अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी तथा संबंधित अपराधों का मामला दर्ज किया गया

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 489-बी, 489-ई और 420 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी तथा संबंधित अपराधों का मामला दर्ज किया गया. विशेषज्ञों का कहना है कि एटीएम मशीन से नोट की जगह कागज का एक टुकड़ा भी निकल सकता है, बशर्ते उसका आकार नोट की तरह हो.

एटीएम में नोटों की सुरक्षा विशेषताओं को पढ़ने की क्षमता नहीं होती

बीटीआई पेमेंट्स के प्रबंध निदेशक के.श्रीनिवास ने कहा, "तकनीकी रूप से यह सही है. एटीएम में नोटों की सुरक्षा विशेषताओं को पढ़ने की क्षमता नहीं होती. केवल आकार नोट की तरह होना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Embed widget