एक्सप्लोरर

पहले चोर ने 'पहचान चुराई', अब चोरी में हर बार फंस जाता है ये 'बेगुनाह' जोड़ा

लखनऊ : नाम के साथ पता किसी और का जबकि तस्वीर किसी अन्य की ! जी हां, 'पहचान चोरी' (आईडेंटिटी थेफ्ट) के कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन एक अनोखा मामला पुलिस के सामने आया है. इस मामले में चोर देश के अलग-अलग होटलों में चोरी को अंजाम देता है. लेकिन, हर बार मेरठ का एक खास जोड़ा ही फंसता है. अब तक छह राज्यों की पुलिस जोड़े से पूछताछ कर चुकी है.

एक चोर मेरठ के शादीशुदा जोड़े के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है

दरअसल, एक चोर मेरठ के शादीशुदा जोड़े के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है. आलम यह है कि चोर जिस राज्य में भी चोरी करता है, वहां की पुलिस इस जोड़े को पकड़ने के लिए आ जाती है. शातिर चोर की कारस्तानी से यह जोड़ा ऐसी मुसीबत में है कि उत्तर-प्रदेश पुलिस के पास भी इस मर्ज की कोई दवा नहीं है.

यह भी पढ़ें : नाजायज रिश्ते के खातिर 'हत्यारी' बनी बहू, सुपारी देकर ससुर-पति की कराई हत्या

इस चोर का न तो रमन को नाम मालूम है और न ही पता

जी हां ! रमन और मीनाक्षी का सिरदर्द बना हुआ है एक चोर. इस चोर का न तो रमन को नाम मालूम है और न ही पता. उसका एक वीडियो इनके पास जरूर है जो हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने उन्हें मुहैया कराया है. इस चोर के कारनामों के चलते देश के आधा दर्जन राज्यों की पुलिस रमन और उनकी पत्नी मीनाक्षी से पूछताछ कर चुकी है.

पहले चोर ने 'पहचान चुराई', अब चोरी में हर बार फंस जाता है ये 'बेगुनाह' जोड़ा

(*फोटो : इसी शख्स पर आरोप है जाली आईडी-कार्ड इस्तेमाल का)

पुलिस की दबिश कभी भी उनके घर पर पड़ती है

हालात अब इतने बदतर है कि पुलिस की दबिश कभी भी उनके घर पर पड़ती है और उन्हें मेरठ से दूर कई जिलों में जाकर कई-कई दिन तक पुलिस हिरासत में रखा जाता है. रमन और मीनाक्षी की जिंदगी की सबसे बड़ी मुसीबत बन चुका चोर न तो उनके परिवार का है और न ही दूर या पास का रिश्तेदार है.

यह भी पढ़ें :  हैवानियत की हद पार : यूपी में पत्नी की हत्या कर शव आंगन में गाड़ दिया, फरार

रमन का वोटर आईडी कार्ड सन 2015 में खो गया था

दरअसल, मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में रमन का वोटर आईडी कार्ड सन 2015 में खो गया था. रमन ने इसकी रिपोर्ट थाने में भी दर्ज करा दी. मगर एक महीने बाद जब हिमाचल प्रदेश की पुलिस रमन के घर आ धमकी तो उन्हें चोर की हरकत का पता चला. इस चोर ने रमन की आईडी का फोटो ट्रिक फोटोग्राफी से बदलवाकर अपना लगवा लिया है.

चेक-इन करते वक्त वह जाली आईडी(रमन की आईडी) का इस्तेमाल

अब वह अलग-अलग प्रदेशों के शहरों में होटलों में जाकर रुकता है. होटल में चेक-इन करते वक्त वह जाली आईडी(रमन की आईडी) का इस्तेमाल करता है. जिस पर फोटो चोर की है और डिटेल रमन का. बाद में वह होटल में रखा कीमती सामान और टीवी चुराकर फरार हो जाता है. यह चोर जिस राज्य में भी चोरी करता है वहां की पुलिस आईडी डिटेल के सहारे रमन के पास तक पहुंच जाती है.

यह भी पढ़ें :  'गजल' को इंसाफ दिलाने के लिए मां-बाप की मुहिम, लोगों का मिला समर्थन 

ऐसी चोरियां है जिनमें उसने रमन की आईडी का इस्तेमाल किया

रमन की जानकारी में अब तक दर्जन भर से ज्यादा इस चोर की ऐसी चोरियां है जिनमें उसने रमन की आईडी का इस्तेमाल किया है. उन्हें डर है कि अगर आगे किसी अपराध में अगर चोर हत्या करता है तो उनका जेल जाना तय है. फिलहाल भी दंपत्ति को हरियाणा के जिला झज्जर के बहादुरगढ़ में पूछताछ के लिए बुलाया हुआ है. वहां भी 16 जनवरी को इसी आईडी पर चोर ने एक धर्मशाला से कीमती सामान चुरा लिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget