एक्सप्लोरर

खुलासा ! कोचिंग टीचर का जासूसी कांड, पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देता था

नई दिल्ली/लखनऊ : मिलेट्री इंटेलीजेंस यानि एमआई की सूचना पर यूपी एटीएस ने एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय जासूसी रैकेट का भांडाफोड़ किया है. माना जा रहा है कि इस जासूसी के तार पाकिस्तान, अफगानिस्तान और मध्य-पूर्व के देशों से जुड़े हुए थे. इसमें भारतीय सेना से जुड़ी संवदेनशील जानकारियां पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को मुहैया कराई जा रही थी.

दिल्ली के एक जानेमाने कोचिंग सेंटर का टीचर है

एटीएस अधिकारियों ने एबीपी न्यूज को बताया है कि रैकेट का सरगना, राजधानी दिल्ली के एक जानेमाने कोचिंग सेंटर का टीचर है. जो पहले अफगानिस्तान में रहकर नाटो देशों की सेनाओं के लिए कम्पयूटर ऑपरेटर का काम करता था. अबतक रैकेट में कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. यूपी एटीएस की मानें तो इस रैकेट से जुड़े आरोपी, फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज के जरिए जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के अधिकारियों को फोन कर उनसे खुफिया जानकारी इकठ्ठा करते थे.

CM केजरीवाल को ई-मेल के जरिए मिली जान से मारने की धमकी

रैकेट में शामिल लोग ‘सिम-बॉक्स’ का इस्तेमाल करते थे

फिर जानकारियों को आईएसआई को भेज देते थे. ये रैकेट पिछले डेढ़ साल से सक्रिय था. रैकेट में शामिल लोग ‘सिम-बॉक्स’ का इस्तेमाल करते थे. इसके लिए उन्होनें अपना खुद का क्लॉउड तैयार किया और फिर दिल्ली और यूपी में इस तरह के 18 सिमबॉक्स तैयार किए. वहां बैठे लोग सेना के अधिकारियों को फोन करते थे. अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर वे उनके सीनियर का नंबर डिस्पले करने में कामयाब हो जाते थे.

सस्ती दरों पर विदेश में कॉल करने का फर्जीवाड़ा करता था

फिर सीनियर अधिकारी बन सेना के (मातहत) अधिकारियों से देश की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी ले लेते थे. एटीएस के मुताबिक, आरोपी ये सब इंटरनेट कॉल को वोआइस कॉल में तब्दील कर करते थे. जानकारी के मुताबिक, ये रैकेट शुरुआत में तो लोगों को सस्ती दरों पर विदेश में कॉल करने का फर्जीवाड़ा करता था. लेकिन, पिछले 3-4 महीने से इस रैकेट से जुड़े लोगों ने सेना के अधिकारियों को फोन करना शुरु किया था.

दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़े हैं : हाईकोर्ट

सूचना मिलते ही मिलेट्री इंटेलीजेंस के कान खड़े हो गए

जम्मू कश्मीर में सेना के अधिकारियों से फोन पर संवदेनशील जानकारियां लेने की बात जैसे ही एमआई को लगी, मिलेट्री इंटेलीजेंस के कान खड़े हो गए. पूरे मामले की जांच की गई तो पता चला कि दिल्ली, सीतापुर और हरदोई से ये कॉल की जा रही हैं. इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेरेरिस्ट स्कॉवयड (एटीएस) को अलर्ट किया गया. सबसे पहले लखनऊ के करीब सीतापुर और हरदोई में चले रहे इस रैकेट से जुड़े कॉल सेंटर्स पर छापा मारा गया.

वहां काम कर रहे लोगों को गिरफ्तार किया गया तो पता चला

वहां काम कर रहे लोगों को गिरफ्तार किया गया तो पता चला, रैकेट का सरगना, गुलशन सेन दिल्ली में रहता है. दिल्ली के महरौली इलाके में रहने वाले गुलशन को गिरफ्तार किया गया. गुलशन ने अपने महरौली स्थित घर में भी फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज बनाकर रखा था. घऱ की छत पर बाकयदा मोबाइल टॉवर तक लगा रखा था. पूछताछ में गुलशन ने बताया कि वो पंजाबी बाग स्थित फिटजी (FITTJEE) कोचिंग सेंटर में टीचर का काम करता है.

बिहार : एक खिलाड़ी की दर्दनाक मौत, खेत में पड़ा मिला पैरा ओलम्पिक तैराक का शव

वो अफगानिस्तान में नॉटो देशों के सेनाओं के लिए काम करता था

इससे पहले वो अफगानिस्तान में नॉटो देशों के सेनाओं के लिए काम करता था. वो वहां कम्पयूटर ऑपरेटर का काम करता था. वहीं पर बताया जा रहा है कि उसे जासूसी करने की तकनीक पता चली. भारत वापस आकर उसनें पहले तो फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का काम शुरु किया. इसके लिए उसने 18 सिमबॉक्स तैयार किए. एक सिमबॉक्स में एकबार में 256 सिम इस्तेमाल किए जा सकते थे. इस तरह से विदेशों में फर्जी कॉल करने की धंधे से उसनें टेलीकॉम विभाग को एक महीने में करीब 2 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया.

एक महीनें में करीब 36 करोड़ रुपये का चूना लगा रहा था

इस तरह से इन 18 सिमबॉक्स के जरिए वो एक महीनें में करीब 36 करोड़ रुपये का चूना लगा रहा था. बताया जा रहा है कि फिर इसने सेना की जासूसी का काम करना शुरु कर दिया है. एटीएस नें फिलहाल गुलशन को रिमांड में ले रखा है. और उससे पता किया जा रहा है कि उसने किस तरह की जानकारी सेना के अधिकारियों से इकठ्ठा की और कितनी आईएसआई और दूसरे देशों की खुफिया एजेंसियों को लीक की है.

रेलवे पर 'हमले' को लेकर रेलमंत्री की चेतावनी, 'नापाक इरादों' से किया सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget