एक्सप्लोरर

दिल्ली के होटल में पंखे से लटकी मिलीं लड़का-लड़की की लाशें, जांच जारी

राजधानी के द्वारका सेक्टर 17 इलाके में शुक्रवार शाम 4 बजे के आसपास एक होटल के कमरे में एक लड़के और लड़की की लाश पंखे से लटकी हुई मिली. दरअसल गुरुवार की शाम को ये दोनों यहां आये थे और शुक्रवार को 12 बजे इन्हें कमरा खाली करना था.

नई दिल्ली : राजधानी के द्वारका सेक्टर 17 इलाके में शुक्रवार शाम 4 बजे के आसपास एक होटल के कमरे में एक लड़के और लड़की की लाश पंखे से लटकी हुई मिली. दरअसल गुरुवार की शाम को ये दोनों यहां आये थे और शुक्रवार को 12 बजे इन्हें कमरा खाली करना था.

होटल का स्टॉफ जब 12 बजे दरवाज़ा नॉक करता है तो किसी तरह की कोई भी आहट कमरे के अंदर से नहीं आती है और स्टॉफ वापस चला जाता है. होटल स्टॉफ दोबारा तकरीबन 3 बजे के आसपास दरवाज़ा नॉक करता है फिर भी कोई आहट कमरे के अंदर से नहीं मिलती.

जिसके बाद होटल के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जाती है. मौके पर पहुँची पुलिस जब कमरे का दरवाज़ा तोड़ती है तो अंदर लड़के और लड़की दोनी की लाश एक ही पंखे से लटकी हुई मिली. शुरुआती जांच में पुलिस को ये मामला सुसाइड का लग रहा है. लेकिन, पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

मौके पर क्राइम टीम भी पहुँची ताकि मामले से जुड़े एविडेंस जुटाये जा सके. पुलिस मामले से जुड़े हर एंगल से सुराग जुटाने में लग गई है ताकि इस सुसाइड की वजह का पता चल सके. फिलहाल सिर्फ इतना पता चल पाया है लड़का घर से ये बात कर निकला था की वो ट्यूशन जा रहा है.

दोनों दिल्ली के ही रहने वाले है और दोनों की फैमली को इसकी सूचना दे दी गई है. फिलहाल दोनों की उम्र 18 से 19 साल के बीच बताई जा रही लेकिन पुलिस की माने तो हो सकता है की लड़के की उम्र 18 साल से कुछ कम हो. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने तफ़्तीश शुरू कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget