एक्सप्लोरर

महिला-पुरुष ने एक साथ ही की आत्महत्या, शादीशुदा होने के बावजूद थे संबंध

गुजरात के वडोदरा जिले में एक चौंकाने वाली घटना हुई है. यहां एक पुरुष और महिला ने एक साथ कथित तौर पर आत्महत्या की है. उन्होंने पहले जहर खाया और फिर पेड़ पर फंदा डालकर लटक गए

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा जिले में एक चौंकाने वाली घटना हुई है. यहां एक पुरुष और महिला ने एक साथ कथित तौर पर आत्महत्या की है. उन्होंने पहले जहर खाया और फिर पेड़ पर फंदा डालकर लटक गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष आपस में रिश्तेदार थे.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई है. पुलिस का मानना है कि पिछले करीब 6 सालों से दोनों के बीच संबंध था. पुरुष, मृतक महिला का चचेरा जीजा था. पुलिस अब इस मामले में रिश्तेदारों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मामले में अन्य आशंकाओं के बिंदुओं पर भी जांच हो जाए.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी पुलिस को कई जानकारी मिल सकती है. अधिकारी जहां पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं वहां दोनों का विसरा सेंपल जांच के लिए भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान केतन परमार और मनीषा परमार के रूप में किया गया है.

मृतक केतन, किसान मजदूर के रूप में काम करता था. बताया जा रहा है कि पिछले छह सालों से दोनों के बीच में संबंध थे. लेकिन, पिछले करीब एक सप्ताह से दोनों गांव के पास ही झोपड़ी में रह रहे थे. पुलिस जानना चाहती है कि आखिर एक सप्ताह में ऐसा क्या हो गया कि उन्हें इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा.

साथ ही पुलिस अन्य आशंकाओं को भी दूर करना चाहती है. केतन अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर आया था. सबसे छोटा बच्चा डेढ़ साल का है. परिजनों का कहना है कि दोनों के संबंधों के बारे में लोगों को पता था और कई दफा उन्हें समझाया गया था कि ऐसा न करें.

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का एक ही कारण होगा कि वो अब समझ गए होंगे कि उनके रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है. साथ ही सामाजिक दबाव भी अब उनपर ज्यादा था.

यह भी पढ़ें: 

बुजुर्ग महिला पर थूक रहा था बेटा, छोटे भाई ने वीडियो बनाकर पुलिस को दिखाया

अगवा मासूम की तलाश में लगी पुलिस का बड़ा खुलासा, राजधानी में चल रहा था सेक्स रैकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जमुई के आरोपियों का एनकाउंटर हो', RJD ने कहा- जवाब दें सम्राट चौधरी
'जमुई के आरोपियों का एनकाउंटर हो', RJD ने कहा- जवाब दें सम्राट चौधरी
UP, उत्तराखंड और बंगाल में राज्यसभा चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग-मतगणना
UP, उत्तराखंड और बंगाल में राज्यसभा चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग?
कैटरीना कैफ की मां ने ठुकराई शहर की चकाचौंध, गांव में बिना AC-बिजली ऐसे जीती हैं सादगी भरी जिंदगी
लग्जरी लाइफ से दूर क्यों रहती हैं कैटरीना कैफ की मां? गांव में ऐसे बिता रही हैं अपनी जिंदगी
IND-W vs SL-W Final Live Score: डेथ ओवरों में ऋचा घोष की ताबड़तोड़ पारी, भारत ने श्रीलंका को दिया 217 का लक्ष्य
Live: डेथ ओवरों में ऋचा घोष की ताबड़तोड़ पारी, भारत ने श्रीलंका को दिया 217 का लक्ष्य

वीडियोज

SUDAN GOLD MINE COLLAPSE: सूडान में फिर ढही सोने की खदान! 11 मजदूरों की मौत, कई जिंदगियां दबीं!
आगे-आगे जिंदगी...पीछे-पीछे 'मौत का शिकारी' !
जंगल में मिला 'जोड़ा'..ग्रामीणों ने युवक-युवती को पीटा!
33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस क्यों?
Asim Munir पर बड़ा संकट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जमुई के आरोपियों का एनकाउंटर हो', RJD ने कहा- जवाब दें सम्राट चौधरी
'जमुई के आरोपियों का एनकाउंटर हो', RJD ने कहा- जवाब दें सम्राट चौधरी
UP, उत्तराखंड और बंगाल में राज्यसभा चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग-मतगणना
UP, उत्तराखंड और बंगाल में राज्यसभा चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग?
कैटरीना कैफ की मां ने ठुकराई शहर की चकाचौंध, गांव में बिना AC-बिजली ऐसे जीती हैं सादगी भरी जिंदगी
लग्जरी लाइफ से दूर क्यों रहती हैं कैटरीना कैफ की मां? गांव में ऐसे बिता रही हैं अपनी जिंदगी
IND-W vs SL-W Final Live Score: डेथ ओवरों में ऋचा घोष की ताबड़तोड़ पारी, भारत ने श्रीलंका को दिया 217 का लक्ष्य
Live: डेथ ओवरों में ऋचा घोष की ताबड़तोड़ पारी, भारत ने श्रीलंका को दिया 217 का लक्ष्य
आशीष मिश्रा मामले में सुनवाई के दौरान CJI बोले, '...ये हमें मंजूर नहीं'
आशीष मिश्रा मामले में सुनवाई के दौरान CJI बोले, '...ये हमें मंजूर नहीं'
जमुई 'हैवानियत' मामले पर CJP का बड़ा बयान, 'इस सरकार के लिए…'
जमुई 'हैवानियत' मामले पर CJP का बड़ा बयान, 'इस सरकार के लिए…'
NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी
NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी
कार में CNG की Smell आते ही हो जाएं Alert, वरना पड़ सकता है भारी
कार में CNG की Smell आते ही हो जाएं Alert, वरना पड़ सकता है भारी
Embed widget