एक्सप्लोरर

हीरा चुराने वाली चीनी चोर मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, शैम्पू के डिब्बे में छिपाया था हीरा

पुलिस के मुताबिक ये चोर चीन से भारत सिर्फ चोरी के इरादे से आती थीं और वारदात को अंजाम तक पहुंचाकर अपने देश के लिए रवाना हो जाती थीं. इस बार भी वह हीरा चोरी करने के बाद चीन भागने की फ़िराक में थीं लेकिन अपनी चाल में कामयाब नहीं हो सकीं और पुलिस के हत्थे चढ़ गईं.

मुंबई: मुंबई पुलिस और सीआईएसएफ के जवान ने छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज हीरा चुराने वाली दो चीनी चोरों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से 34 लाख का असली हीरा, दो नकली हीरे और पासपोर्ट बरामद किया. खबरों के मुताबिक ये दोनों ही महिला चोर मुंबई के एक एग्जीबिशन से कीमती हीरा चुराने के बाद चीन भागने की फ़िराक में थीं.

चीन भागने की फ़िराक में थीं दोनों चीनी चोर

पुलिस के मुताबिक ये चोर चीन से भारत सिर्फ चोरी के इरादे से आती थीं और वारदात को अंजाम तक पहुंचाकर अपने देश के लिए रवाना हो जाती थीं. इस बार भी वह हीरा चोरी करने के बाद चीन भागने की फ़िराक में थीं लेकिन अपनी चाल में कामयाब नहीं हो सकीं और पुलिस के हत्थे चढ़ गईं.

बातों-बातों में कर ली हीरे की अदला-बदली

जानकारी के मुताबिक चियांग चांग क्विंग और डेंग झियाबो नाम के दो चोर 30 जुलाई को नकली हीरे लेकर मुंबई पहुंचे थे. 31 जुलाई को दोनों एक एग्जीबिशन में गए. वहां कर्मचारी से बातचीत के दौरान असली हीरे को चुरा लिया और उसकी जगह पर नकली हीरा रख दिया.

एयरपोर्ट पर एंट्री के दौरान दोनों गिरफ्तार

इस घटना की जानकारी एग्जीबिशन में लगे कर्मचारी को समय पर हो गई. आनन-फानन में पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई और सीआईएसएफ ने छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया. सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर तैनात जवान मुस्तैद हो गए और एयरपोर्ट पर एंट्री के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

शैम्पू के डिब्बे में छिपाया था हीरा

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसके बाद पता चला कि हीरा कहां है. आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि हीरा छुपाने के लिए उन्होंने शैम्पू के डिब्बे का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद पुलिस ने असली हीरे के साथ दो नकली हीरे और मैग्निफाइंग लेंस के साथ दोनों के पासपोर्ट और मोबाइल फ़ोन को जब्त कर लिया और इसकी जानकारी चीनी दूतावास को दे दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'

'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 

'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर

Embed widget