एक्सप्लोरर

टीचर दंपति ने जादू-टोने में कर दी दो बेटियों की हत्या, सभी शॉक्ड !

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दंपति ने अपनी दो बेटियों का हत्या काले जादू के चक्कर में कर दी. अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है.

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दंपति ने अपनी दो बेटियों का हत्या काले जादू के चक्कर में कर दी. अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है.

एम. पुरुषोत्तम नायडू स्थानीय राजकीय विद्यालय में वाइस प्रिंसिपल थे और उनकी गणित में गोल्डमेडलिस्ट पत्नी बच्चों को आईआईटी की तैयारी करवाती थी. रविवार को यह घटना हुई और इसके बाद से ही पुलिस, दंपति से पूछताछ कर रही थी क्योंकि हत्या का सही कारण पुलिस को नहीं मिल रहा था.

दोनों बेटियों के नाम अलेख्या और साई दिव्या था. अलेख्या फॉरेस्ट मैनेजमेंट में पीजी कर रही थी जबकि दिव्या एमबीए करने के बाद चेन्नई में संगीत सीख रही थी. पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी कुछ अजीब से ही पूजा कर रहे थे. लोगों से वे बातचीत भी कम कर रहे थे.

पुलिस का कहना है कि महिला को जब मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जा रहा था तो उसने हंगामा खड़ा कर दिया. बकौल पुलिस वह खुद को भगवान शिव का अंश बता रही थी और कह रही थी कि उसके गले में विश है. ऐसे में कोई मेडिकल टेस्ट या कोविड टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है.

वह कह रही थी उसका काम हो गया है. शिव आ चके हैं और वह ही शिव है. पुलिस के अनुसार उसने अस्पताल में जाने से मना कर दिया और फिर डाक्टरों ने पुलिस वैन में ही आकर उसके सेंपल लिए. इसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया.

इससे पहले सोमवार को दोनों बेटियों का शव बरामद किया गया था. स्थानीय श्मशान पर उनका अंतिम संस्कार भी किया गया. इधर, नायडू ने मुखाग्नि दी और अफसोस जताते हुए कहा कि उन लोगों ने बिना मतलब के ही बेटियों को मार डाला. अब उनको जीने का कोई हक नहीं.

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी पड़ोंसियों और रिश्तेदारों से बात की जा रही है. साथ ही यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वो कौन सी पूजा करना चाह रहे थे. महिला की बातें और हरकतें ऐसी हैं कि वह अभी पूछताछ की हालत में नहीं आ पा रही है.

यह भी पढ़ें: 

शादी से 24 घंटे पहले बहन को मारी गोली, 'प्रेम संबंध' से नाराज था भाई

63 की उम्र में 7वीं शादी की तैयारी, साथ सोई नहीं तो 6वीं पत्नी को छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget