एक्सप्लोरर

तेलंगाना: तीन नाबालिग लड़कियों से रेप और हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि सीरियल किलर अविवाहित है और वह नशे का आदी है. पुलिस के अनुसार वह अक्सर अपने मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्में देखता था.

हैदराबाद: दो नाबालिग लड़कियों के अवशेषों को बरामद करने के कुछ दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने 28 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया जिसने इनसे और एक अन्य लड़की से दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर शव को तेलंगाना के एक गांव में परित्यक्त सिंचाई कूपों में दफना दिया था. पुलिस ने कहा कि यादाद्री भुवनागिरी जिले के हाजीपुर गांव के रहने वाले एम श्रीनिवास रेड्डी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने कहा कि लिफ्ट मरम्मत का काम करने वाले रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में भी 2016 में एक लड़की की कथित तौर पर हत्या की थी. इस मामले में उसे एक साल बाद चार अन्य के साथ गिरफ्तार किया गया था. रेड्डी इस मामले में जमानत पर बाहर आया था.

पुलिस ने कहा कि सीरियल किलर अविवाहित है और वह नशे का आदी है. पुलिस के अनुसार वह अक्सर अपने मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्में देखता था.

हाजीपुर में हत्याओं में उसकी भूमिका तब सामने आई जब 14 वर्षीय एक लड़की की तलाश में पुलिस ने बीते शुक्रवार को उसके कुएं से शव बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो सच सामने आया.

राचाकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी ने 25 अप्रैल को लड़की को तब लिफ्ट दी जब वह स्कूल से लौट रही थी . वह उसे लेकर खेत में बने कुएं पर पहुंचा और वहां उससे दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने लड़की की हत्या कर शव वहीं दफना दिया.

आयुक्त ने कहा कि वह एक अन्य नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या में भी शामिल था. उसका कंकाल भी हत्या के एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद सोमवार को मिला. उन्होंने बताया कि इसी तरह उसने 9 मार्च को एक लड़की को लिफ्ट देकर एक सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या के बाद उसके शव को कुएं में दफना दिया.

भागवत ने बताया कि पूछताछ के दौरान रेड्डी ने स्वीकार किया कि अप्रैल 2015 में उसने एक 11 वर्षीय लड़की को अगुवा किया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को एक बैग में भरकर एक अन्य कुएं में दबा दिया. रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों के एक वर्ग ने उसके घर पर हमला कर तोड़फोड़ के बाद आगजनी का प्रयास किया.

गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वाघाणी पर EC ने लगाया बैन, 72 घंटे तक प्रचार नहीं कर पाएंगे

भारतीय सेना ने किया स्नोमैन 'येति' के अस्तित्व का दावा, जानिए इस हिममानव की शुरू से अंत तक की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget