एक्सप्लोरर

अधिवक्ता आत्महत्या में सनसनीखेज मोड़, 14 में से एक आरोपी ने पेड़ से लटक दे दी जान

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए हाई प्रोफाइल वकील आत्महत्या कांड में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में शामिल एक आरोपी संजय मोतला ने आत्महत्या कर ली है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए हाई प्रोफाइल वकील आत्महत्या कांड में नया मोड़ आ गया है. इस मामले में शामिल एक आरोपी संजय मोतला ने आत्महत्या कर ली है. संजय ने खेत में जामुन के पेड़ से लटककर अपनी जान दी है. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी पत्नी, मां और छोटे भाई को हिरासत में रखा था. इस वजह से आरोप है कि वह काफी परेशान था क्योंकि आंदोलन की वजह से पुलिस उनके परिवार पर काफी दबाव बना रही थी.

बहरहाल अब इस पूरे मामले ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया है. अब पुलिस पशोपेश में है कि किसी तरह से कार्ऱवाई हो. गौरतलब है कि पहले से ही यह मामला काफी पेंचीदा बना हुआ है. क्योंकि एक पारिवारिक मामले में राजनीतिक दबाव का खेल सामने आया है जिसमें वकील की जान भी चली गई थी. बताया जा रहा है कि अब इस मामले में पुलिस अलग प्रक्रिया अपना सकती है.

गौरतलब है कि गंगानगर निवासी अधिवक्ता ओमकार सिंह तोमर के बेटे लव और उनकी बहू के बीच विवाद चल रहा था. इसी क्रम में उनपर दहेज का मुकदमा दर्ज किया गया था. मामले के समझौते के लिए हस्तिनापुर विधायक दिलेश खटिक ने अपने फार्म पर एक बैठक भी की थी. इसी बैठक में कुछ ऐसी शर्तें तय हुईं कि 13 फरवरी को इससे कथित तौर पर परेशान होकर ओमकार सिंह ने फांसी लगा ली.

इस घटना के बाद संजय मोतला समेत कुल 14 लोगों पर केस दर्ज हो गया. वह सिंह की बहू का चचेरा भाई था. पारिवारिक मामले में हुई बैठक में वह भी शामिल था. लेकिन, एफआईआर के बाद से वह पुलिस के डर से खेत में छिपा हुआ था. जब उसे पता चला कि उसके परिजनों को पुलिस परेशान कर रही है तो उसने आत्महत्या का फैसला कर लिया.

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले संजय की पत्नी को उसके घर से उठाकर थाने ले जाया गया था. इसके बाद काफी बलाव बढ़ गया. संजय का शव भी परिजनों ने उतारने नहीं दिया. उनका कहना था कि इस मामले में जब केस दर्ज होगा तभी जाकर आगे की कार्ऱवाई होने दी जाएगी. पुलिस का कहना है कि जो भी शिकायत संजय के परिजनों की ओर से आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 

बदायूं कांड : पुजारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, हत्या और रेप का लगा आरोप

वरमाला पहनाने ही वाला था दूल्हा की लग गई हथकड़ी, नाबालिग दुल्हन ने बुलाई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
शिंदे गुट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस को राज ठाकरे पसंद नहीं इसलिए अब उद्धव...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget