एक्सप्लोरर

राजस्थान: लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान के प्रतापगढ़ में पुलिस ने एक बड़ी महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है. यहां पुलिस ने फर्जी फाइनेंस कम्पनी का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने लोन देने के नाम पर के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बड़े शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह का नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ था. लेकिन अब ये पुलिस की गिरफ्त में हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली शर्मसार : कर्ज के बदले 'हैवानों' ने मांगी महिला की 'लाज', बेटी को भी नहीं बख्शा

लोगों की शिकायतों के बाद पुलिस हुई अलर्ट

सिर्फ राजस्थान में अब तक 50 करोड़ की धोखाधड़ी को अंजाम दे चुके छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यानि अगर अन्य राज्यों का आंकड़ा मिल जाए तो यह धोखाधड़ी की रकम और बढ़ सकती है. दरअसल प्रतापगढ़ जिले के धमोतर थाने में स्थानीय लोगों ने मामला दर्ज कराया कि कुछ बदमाश "मोनिरत्नम रियल प्राईवेट लिमिटेड" कम्पनी के नाम से लोगों से धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि ये बदमाश प्रतापगढ जिले के ही करीब 500 से अधिक लोगों से बीमा, टैक्स, स्टाम्प ओर प्रॉसेसिंग फीस के नाम पर करीब 10 लाख रूपये लेकर भाग गये.

यह भी पढ़ें : यूपी : गैंगरेप की शिकायत करने वाली लड़की का शव मिला, सपा प्रत्याशी पर हत्या की FIR

अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दिन-रात एक की

लोगों की शिकायतों पर जिला एसपी कालूराम रावत के नेतृत्व में इन्हें पकड़ने का अभियान शुरू हुआ. इस अभियान में सायबर सेल प्रभारी फेलिराम मीणा की अहम भूमिका रही. पुलिस ने दिन-रात एक कर दिए. पुलिस ने गहनता से तकनीकी विषलेषण किया गया और तथ्य जुटाए. तकनीकी और गोपनीय तथ्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक जा पहुंची. आरोपियों के नाम राहुल कुमार सिंह, दीपक चौधरी, सैयेद हफीजुर रहमान, रमाशंकर पांडे, सतीश कुमार सिंह और अंसार उददीन हाफीज हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दो सगे भाइयों की बर्बर हत्या, एक कर्मचारी हिरासत में, दो फरार

हर बार अपना नाम और ठिकाना बदल लेते थे अपराधी

आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि ये अपना असली नाम बदलकर फर्जी नाम से कम्पनी खोलते थे. फिर उसका कार्यालय स्थापित करते थे. इसके बाद 'आसानी से लोन उपलब्ध करवाने और कोई फाईल चार्ज नहीं लगने' जैसे टाइटल के साथ लुभावने विज्ञापन अख़बारों में देकर लोगों को ऐजेण्ट बनाते थे. ऐजेण्टो के मार्फत लोगों से फाईल चार्ज, प्रॉसेसिग फीस के नाम पर पैसे लिए जाते. अमूमन एक व्यक्ति से कम से कम दस हजार रूपए लिया जाता था. फिर ज्यादा रकम आ जाने के बाद एक जगह छोड़ देते और दूसरी जगह चले जाते थे. नए जगह पर पहुंचने के बाद ये शातिर अपराधी एक नई कहानी बनाना शुरु कर देते थे.

यह भी पढ़ें : जयपुर: ट्यूशन टीचर ने किया 25 बच्चों का यौन शोषण, मोबाइल से मिले 76 अश्लील वीडियो

राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और छतीसगढ में फैला है नेटवर्क

इन आरोपियों द्वारा चलाई जा रही फर्जी कम्पनियों का क्षेत्राधिकार अधिकतर राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, छतीसगढ में रहा है. पुलिस टीम द्वारा आरोपियो से गहन पूछताछ की जा रही है. आरोपी भोजपुरी फिल्म 'दुल्हनिया गंगापार के' बना रहे हैं. जिसमें धोखाधड़ी के लाखों रूपये निवेष किये हैं. पुलिस ने अनुमान लगाया है कि आरोपी राजस्थान में ही अब तक 50 करोड़ से भी ज्यादा का चुना लगा चुके हैं. इस गिरोह की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है.

अपराध से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget