एक्सप्लोरर

लूट का प्रैंक बना रहा था, असली अपराधी समझ मार दी गोली

एक 20 साल का युवक लूट का प्रैंक वीडियो बना रहा था. मामला तब पलट गया जब इस दौरान शिकार लोगों ने युवक को असली का लुटेरा समझ बैठा.

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: तमाम वीडियो प्लेटफार्म पर आप भी प्रैंक वीडियोज का खूब मजा लेते होंगे. लेकिन, कई बार यह मजा, सजा भी बन जाता है. कुछ समयों पर प्रैंक करने वालों के लिए तो कुछ दफा प्रैंक का शिकार होने वालों पर. ऐसा ही एक मामला अमेरिका में हुआ है जिसके बाद प्रैंक करने से पहले लोग कई बार सोचेंगे. असल में एक 20 साल का युवक लूट का प्रैंक वीडियो बना रहा था. मामला तब पलट गया जब इस दौरान शिकार लोगों ने युवक को असली का लुटेरा समझ बैठा. इसके बाद उसे गोली ही मार दी. प्रैंकर की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद हंगामा मच गया. घटना के पीछे की असलियत पता चली तो लोगों ने सिर ही पकड़ लिया. मीडिया खबरों के अनुसार घटना अमेरिका के टेनेसी इलाके की है. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, युवक शुक्रवार की रात यूट्यूब के लिए प्रैंक वीडियो बना रहा था. इसी बीच जिन लोगों पर वह प्रैंक कर रहे थे उनमें से एक युवक ने समझा की ये सच के लुटेरे हैं. इसके बाद उसने आव देखा न ताव सीधे उनपर गोली चला दी. गोली लगते ही युवक मौके पर मौत हो गई. स्थानीय समय के अनुसार रात्रि नौ बजकर 25 मिनट पर एक पार्क के पास गोली चलने की सूचना मिली. जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देख कर सन्न रह गई. पुलिस ने पाया कि युवक की मौत हो गई है. वहां लोगो का कहना है कि यूट्यूब वीडियो बनाने का प्रयास हो रहा था. हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि प्रैंक वीडियो आजकल काफी ट्रेंड में हैं. भारत में भी ऐसी कोशिशें होती रहती हैं. पिछले दिनों भूत बनकर डराने वाले एक प्रैंकर पर कानूनी कार्रवाई तक हो गई थी. यह भी पढ़ें:  बिहार: अवैध संबंध के चक्कर में बेरहमी से हत्या, शरीर के कई टुकड़े किए ऑनलाइन दिया 'गोवर्धन शिला' को बेचने का विज्ञापन, फूटा लोगों का गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget