एक्सप्लोरर

प्रद्युम्न हत्याकांड: आरोपी छात्र से परेशान थे टीचर, किसी से नहीं थी दोस्ती

प्रद्युम्न की हत्या के आरोपी नाबालिग छात्र से सीबीआई पूछताछ करेगी. एबीपी न्यूज को आरोपी छात्र के बारे में कुछ चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं.

नई दिल्ली: प्रद्युम्न की हत्या के आरोपी नाबालिग छात्र से अब सीबीआई पूछताछ करेगी. अगर वो अदालत में हत्यारा साबित हो भी गया तो भी सात साल से ज्यादा की सजा उसे नहीं मिलेगी. एबीपी न्यूज को आरोपी छात्र के बारे में कुछ चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं.

- आरोपी छात्र से स्कूल के टीचर भी काफी परेशान थे - वो स्कूल में बात-बात पर गालियां देता था - पिछले हफ्ते स्कूल के टॉयलेट में उसने एक बच्चे को पीछे से किक मारी थी - स्कूल में किसी से भी उसकी दोस्ती नहीं थी - वो गिटार बजाने में भी माहिर था

प्रद्युम्न हत्याकांड: आरोपी छात्र से परेशान थे टीचर, किसी से नहीं थी दोस्ती

जानकारी के मुताबिक प्रद्युम्न की हत्या के बाद से उसने स्कूल आना कम कर दिया था. उसके बारे में खबर सामने आते ही यहां के अभिभावकों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई और उन्हें अपने बच्चों की सुरक्षा का डर सताने लगा है.

फिलहाल आरोपी छात्र को 3 दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया गया है लेकिन चूंकि ये छात्र नाबालिग है इसलिए-

- अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड तय करेगा कि उसका अपराध जघन्य है या नहीं - जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड 3 महीने में इसे तय करेगा - तीन महीने बाद अदालत बोर्ड को और समय दे सकती है - बोर्ड आरोपी की मानसिक और शारीरिक क्षमता का टेस्ट करेगा - फिर बोर्ड तय करेगा कि आरोपी पर वयस्क वाली कार्रवाई हो या नहीं - अगर वयस्क माना गया और दोषी करार हुए तब भी फांसी, उम्रकैद नहीं - बल्कि जघन्य अपराध के लिए सिर्फ 7 साल की सजा का प्रावधान ही है

pradyuman-2-580x395

नाबालिग अपराधियों के मामले कानून के ये बदलाव निर्भया केस के बाद किए गए थे. इस मामले में आगे की कार्रवाई इस पर निर्भर करेगी कि सीबीआई आरोपी छात्र के खिलाफ अपने दावों के पक्ष में क्या सबूत पेश कर पाती है.

जांच पर सवाल

इस पूरे मामले में सीबीआई की जांच पर सवाल उठ रहा है, और वो ये कि जब हत्या का आरोपी छात्र परीक्षा टालना चाहता था तो वो परीक्षा क्यों देता रहा, सीबीआई की जांच के बाद हरियाणा पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है। प्रद्युम्न की हत्या के आरोप में बस कंडक्टर अशोक पिछले दो महीनों से जेल में बंद है, इस दौरान उसके परिवार ने जो झेला है आखिर उसका हिसाब कौन देगा?

क्या है मामला?

8 सितंबर को गुरुग्राम के भोंडसी स्थित स्कूल परिसर में 7 साल के प्रद्युम्न की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के इस मामले ने देश भर को हिला कर रख दिया था. पहले हरियाणा पुलिस ने इस मामले की जांच की लेकिन प्रद्युम्न के परिवार की मांग और जनता के आक्रोश को देखते हुए जांच सीबीआई को दे दी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, शेयर किया वीडियो
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
Lemon Coffee For Weight Loss: कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
कॉफी में नींबू डालकर पीने से बर्न हो जाता है फैट, कितना कारगर है यह वायरल नुस्खा?
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
जिनके पास पहले से है LPG कनेक्शन, PNG लेने के बाद क्या उन्हें भी सरेंडर करना पड़ेगा सिलेंडर? क्या है नया नियम
Embed widget