एक्सप्लोरर

पोंजी स्कीम में करोड़ों रिटर्न का लालच देकर लगाया था सैकड़ों लोगों को चूना, 10 साल बाद हुआ गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक भैरू लाल वर्मा और उसके साथियों के खिलाफ देश के कई राज्यों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी भैरू लाल मुकदमा दर्ज होने के बाद से पिछले 10 साल से फरार चल रहा था.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पोंजी स्कीम में पैसा लगाने पर मोटी रिटर्न का लालच देने वाले पावर रियल डेवलपर्स (इंडिया) लिमिटेड के डायरेक्टर भैरू लाल वर्मा को गिरफ्तार किया है. भैरू लाल वर्मा पिछले 10 साल से फरार चल रहा था. आरोप है कि पोंज़ी स्कीम में पैसा लगाने वालों को इन्होंने 20 परसेंट हर महीने का मोटा रिटर्न्स देने का लालच दिया था, जिसके बाद देश के अलग-अलग शहरों से सैकड़ों लोगों का करोड़ों रुपये बटोरकर ये फरार हो गया था. दिल्ली से भी पुलिस को 64 शिकायत मिली थी, जिसके बाद आर्थिक अपराध मामले को इसकी जांच सौंपी गई थी.

क्या थी पोंजी स्कीम दिल्ली पुलिस के मुताबिक भैरू लाल वर्मा ने लोगों को बताया था कि उसकी कंपनी पावर सेक्टर में एनएससी और एमसीएक्स के जरिये इनवेस्ट करती है. जिसके जरिये भारी मुनाफा कमाया जाता है. भैरू लाल वर्मा ने पैसा लगाने वालों को 20 परसेंट हर महीना रिटर्न्स का वादा किया था. जिसके बाद दिल्ली में भी सैकड़ों लोगों ने इस पोंज़ी स्कीम में पैसा लगाया. आरोप है कि लोगों के करोड़ों रुपये बटोरकर ये लोग फरार हो गए.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि भैरू लाल वर्मा की कंपनी इन्वेस्टमेंट का कोई काम नहीं करती थी. पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई और कंपनी के बैंक अकाउंट को खंगाला तो पता चला कि कंपनी का ऐसा कोई बिजनेस नहीं है, जिसमें प्रॉफिट जेनरेट होता हो, बल्कि यह कंपनी एक से पैसा लेकर दूसरे को आगे दे रही थी. पुलिस को ये भी पता चला की कंपनी एनएससी और एमसीएक्स में रजिस्टर भी नहीं थी.

दूसरे शहरों में भी है मुक़दमे दर्ज पुलिस के मुताबिक भैरू लाल वर्मा और उसके साथियों के खिलाफ देश के कई राज्यों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी भैरू लाल मुकदमा दर्ज होने के बाद से पिछले 10 साल से फरार चल रहा था. आख़िरकार आर्थिक अपराध शाखा ने इसे धर ही दबोचा.

ये भी पढ़ें: आई विटनेस का दावा- दिशा सालियान के साथ हुआ था बलात्कार, पता लगाना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत  Exclusive: कृषि बिलों से MSP और मंडी खत्म नहीं होंगी, फैलाया जा रहा है भ्रम-कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget