एक्सप्लोरर

बिहार: शराब और मुर्गे के साथ गश्त करने वाली पुलिस टीम निलंबित

बिहार के गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में 'शराब और मुर्गे' के साथ गश्त करने वाली पुलिस टीम को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल शुक्रवार को पुलिस वैन से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई थी.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में 'शराब और मुर्गे' के साथ गश्त करने वाली पुलिस टीम को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल शुक्रवार को पुलिस वैन से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई थी. आरोप है कि बाद में इस पुलिस वैन से 'शराब की बोतल और मुर्गा' बरामद किया गया था.

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक रविरंजन कुमार ने शनिवार को बताया कि इस मामले में गश्त कर रहे एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) सहित पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल इन पुलिसकर्मियों के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है.

उन्होंने कहा कि उनके खून के नमूनों को जांच के लिए मुजफ्फरपुर भेजा जा रहा है और दोषी पाए जाने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

उल्लेखनीय है कि मोहम्मदपुर थाना पुलिस अपने वाहन से शुक्रवार को गश्त कर रही थी कि तभी पुलिस वाहन की चपेट में आने से एक गर्भवती महिला किरण देवी (25) की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि जिस पुलिस वाहन से कुचलकर महिला की मौत हुई है, उस वाहन से शराब की बोतलें और मुर्गा बरामद हुआ है.

ग्रामीणों का आरोप है कि गश्ती दल कहीं जश्न मनाने जा रहा था, इसी बीच यह घटना हो गई. घटना के दौरान पुलिस वालों ने शराब पी रखी थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ. पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच का जिम्मा सदर पुलिस उपाधीक्षक को दे दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला

राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें

जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान

सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ

Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि

E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget