एक्सप्लोरर

दिल्ली: चाकूओं से हमले के दौरान पालतू कुत्ते ने बचाई अपने मालिक की जान

हमलावरों ने चाकू के वार से कुत्ते को भी घायल कर दिया था, लेकिन कुत्ते ने हमलावरों का पीछा किया और उनमें से दो को पकड़ने में मदद की.

नई दिल्ली: गुरुवार को बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में आठ व्यक्तियों द्वारा चाकू से हमला करने के बाद एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक का बचाव किया. हमलावरों ने चाकू के वार से कुत्ते को भी घायल कर दिया था, लेकिन कुत्ते ने हमलावरों का पीछा किया और उनमें से दो को पकड़ने में मदद की.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राकेश सिंह (58) पर आठ लोगों ने मिलकर उनके घर के बाहर हमला किया और उन लोगों पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (कई लोगों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने राहुल और प्रिंस सिंह नाम के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

राकेश सिंह के परिवार वालों के मुताबिक उन पर हमला तब हुआ जब वो अपने कुत्ते टायसन को खिलाने नीचे गए थे.

सिंह के बेटे आकाश ने कहा, करीब 10:30 बजे हमने कुछ लोगों को चिल्लाते हुए सुना और हमारे कुत्ते के जोर से भोंकनें की आवाज आई, जब मैं नीचे गया तो राहुल और प्रिंस सहित छह लोग मेरे पिता को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे तभी कुत्ते ने बीच में कूद कर आरोपियों पर हमला करना शुरू कर दिया.

उन लोगों ने कुत्ते को भी तीन बार मारकर नीचे गिरा दिया लेकिन कुत्ते ने हमलावरों से लड़ना जारी रखा. कुत्ते ने तब तक दो लोगों को नहीं छोड़ा जब तक कि पड़ोसियों ने आकर उन्हें पकड़ नहीं लिया.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों आरोपी पास रहते थे और उन्हें नशे की लत हैं. वे राकेश सिंह के घर के पास दवाओं का इस्तेमाल करते थे, जिस पर सिंह ने विरोध किया था. आरोपियों ने उसी का बदला लेने के लिए उन पर हमला किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget