एक्सप्लोरर

नोएडा में संदिग्ध परिस्थिति में नाबालिग घरेलू सहायिका की मौत

यूपी में नोएडा के थाना कासना क्षेत्र की एक सोसाइटी में एक डॉक्टर दंपति के यहां काम करने वाली नाबालिग घरेलू सहायिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई.

नोएडा: यूपी में नोएडा के थाना कासना क्षेत्र की एक सोसाइटी में एक डॉक्टर दंपति के यहां काम करने वाली नाबालिग घरेलू सहायिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. घरेलू सहायिका के पिता ने डॉक्टर दंपति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. वहीं सोसाइटी में काम करने वाले अन्य घरेलू सहायकों एवं सहायिकाओं ने इस मामले को लेकर खूब हंगामा किया. ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक (प्रथम) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र में स्थित ए.डब्ल्यू.एच.ओ सोसाइटी में डॉक्टर मुकुल गुप्ता और डॉ पूजा के यहां 17 वर्षीय युवती शिवानी घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी. कल शाम डॉक्टर दंपति अपने घर में नहीं थे और जब वे घर लौटे तो शिवानी कथित तौर पर फंदे से लटकी मिली. उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों उसे ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मृतका के परिजन सोसाइटी पहुंचे. मृतका के परिजनों और सोसाइटी में काम करने वाले घरेलू सहायकों एवं सहायिकाओं ने इस घटना के विरोध में सोसाइटी के बाहर जमकर हंगामा किया. उनका आरोप है कि डॉक्टर दंपति ने शिवानी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया. सीओ ने बताया कि मृतका के पिता महेश की शिकायत पर डॉक्टर गुप्ता व उनकी पत्नी पूजा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता

MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना

वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप

Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget