एक्सप्लोरर

दिन में करते थे चौकीदारी और रात को चोरी, दिल्ली पुलिस ने नेपाली गिरोह पकड़ा

देश की राजधानी में एक शातिर नेपाली गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. आश्चर्य की बात यह है कि इसमें चौकीदार और कार साफ करने वाले लोग भी शामिल हैं

नई दिल्ली: देश की राजधानी में एक शातिर नेपाली गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. आश्चर्य की बात यह है कि इसमें चौकीदार और कार साफ करने वाले लोग भी शामिल हैं. सभी मूल रूप से नेपाल के ही रहने वाले हैं. साथ ही वे दिल्ली-एनसीआर में चोरी कर यहां का माल नेपाल में खपाते थे.

पुलिस को उनके पास से दो लैपटॉप, 12 लग्जरी घड़ियां, कृत्रिम आभूषण, नकदी और दरवाजा तोड़ने के उपकरण आदि मिले हैं. पुलिस ने इस गिरफ्तारी के साथ ही चोरी के 12 मामले सुलझाने का दावा किया है. इसके साथ उम्मीद जताई है कि कुछ अन्य मामलों का भी इनके जरिए ही खुलासा हो सकता है. जांच की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के उत्तरी जिले में घरों व दुकानों में कुछ चोरियों की वारदातें हुई थीं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. इसके लिए विशेष टीम लगाई गई थी. पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फूटेज खंगाले तब जाकर नेपाली गिरोह की लिप्तता का पता चला. यह गिरोह शातिराना ढंग से घटनाओं को अंजाम देता था.

छानबीन और सर्विलांस के बाद पुलिस को पता चला कि बदमाश सात मार्च को अग्रसेन पार्क इलाके में आने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने घात लगाकर सभी को गिरफ्तार कर लिया. फिर जब पूछताछ हुई तो उनकी निशानदेही पर काफी संख्या में चोरी का माल बरामद किया गया.

पूछताछ में चोरों ने बताया कि वर्ष 2017 से गिरोह सक्रिय था. इसमें से एक सदस्य चोरी का माल नेपाल भेजने का काम करता था. हर सदस्य का काम और पैसा अलग-अलग था. काम के दौरान ही वे घरों और दुकानों की रेकी कर लेते थे. फिर सूचनाओं के आधार पर प्लानिंग तैयार कर वारदात को अंजाम देते थे.

गिरोह का सरगना दल बहादुर 18 साल पहले नेपाल से दिल्ली आया था. उसने सब्जी मंडी इलाके में चौकीदारी और कार साफ करने का काम शुरू किया था. इसके बाद वह अपने अन्य साथियों को भी लेकर दिल्ली आ गया. फिर जल्द पैसा कमाने के चक्कर में इन लोगों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: 

चलती कार में एक दर्जन लोगों ने किया गैंगरेप, वीडियो बना कर किया वायरल

आधी उम्र के प्रेमी संग फरार हुई चार बच्चों की मां, पति मांग रहा न्याय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget