एक्सप्लोरर

जम्मू के NC नेता हत्याकांड में फेसबुक पर सामने आया संदिग्ध का कबूलनामा, 27 प्वाइंट में सारी घटना का जिक्र

संदिग्ध हरमीत सिंह के फेसबुक प्रोफाइल पर 5 पेज किए गए अपलोड. लेटर में हरमीत द्वारा सुसाइड करने की बात भी लिखी है. पुलिस इस 5 पेज वाले कबूलनामे की प्रामाणिकता की भी जांच कर रही है.

नई दिल्ली: जम्मू के एनसी नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की दिल्ली के मोती नगर इलाके में हुई हत्या मामले में पुलिस के सामने हरमीत सिंह नामक संदिग्ध का फेसबुक प्रोफाइल आया है. इसमें 27 प्वाइंट का कबूलनामा अपलोड किया गया है. सुसाइड करने की बात भी लिखी है. जम्मू निवासी हरमीत सिंह ने दावा किया है कि हत्या उसने की है, हरप्रीत ने नहीं.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ये वेरीफाई कर रही है कि हरमीत सिंह के फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड किया गया 5 पेज का लेटर सच में हरमीत सिंह का कबूलनामा और सुसाइड नोट है या फिर पुलिस जांच को भटकाने का कोई नया पैंतरा. हरमीत सिंह के फेसबुक प्रोफाइल पर ये 5 पेज शनिवार सुबह 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 11 मिनट तक अपलोड किए गए. हरमीत सिंह के प्रोफाइल पर बहुत कम पोस्ट हैं.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि लगातार हरप्रीत और हरमीत की तलाश में छापेमारी की जा रही है. हरमीत का फोन शुक्रवार तड़के 7 मिनट के लिए ऑन किया गया और फिर ऑफ कर लिया गया. जब टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली गयी तो लोकेशन जम्मू की ही पाई गई. लेकिन फिर हरमीत सिंह के फेसबुक प्रोफाइल पर ध्यान गया तो उस पर 5 पन्ने पोस्ट किए गए थे. जिसमें 27 प्वाइंट लिखे हुए थे और इन प्वाइंट में ये दावा किया गया कि ये सब कुछ हरमीत सिंह ने लिखा है और हरमीत सिंह ने ही त्रिलोचन सिंह वज़ीर की गोली मार कर हत्या की है. 

फेसबुक पोस्ट पर क्या लिखा है
इस 5 पेज के कंफेशन कम सुसाइड नोट में दावा किया गया है कि हरमीत सिंह दिल्ली में हरप्रीत सिंह खालसा के घर रुका हुआ था. टीएस वजीर कनाडा जाने की तारीख से 1 दिन पहले हरप्रीत के पास आ गया. हरप्रीत ने हरमीत सिंह से कहा कि आप होटल चले जाओ, वजीर आपको देख कर गुस्सा होगा.

हरमीत सिंह होटल चला गया. कुछ देर बाद हरप्रीत के घर गया. जाली का दरवाजा बंद था लेकिन बाहर का गेट खुला था. अंदर से दोनों की बात करने की आवाज आ रही थी. वज़ीर हरप्रीत से कह रहा था कि हरमीत को मारने के लिए 4 करोड़ की सुपारी दी गयी है. मैं कनाडा से जब तक वापस लौटूंगा, हरमीत को मार दिया जाएगा. फिर मेरा शहर पर पूरा राज होगा. हरमीत को ये सुनकर गुस्सा आया और उसने दरवाजा खटखटाया. कहा दरवाजा खोलो मुझे बात करनी है. हरमीत अंदर गया और वजीर से कहने लगा, मेरी क्या दुश्मनी है तुमसे. तुम मुझे अपना दोस्त बोलते हो. हम दोनों की बहस होने लगी.

हरप्रीत ने मुझे शांत करवाया. फिर वह कोल्ड ड्रिंक लेने बाहर गया. वजीर अंदर कमरे में चला गया. मुझे गुस्सा आ रहा था. मुझे पता चला कि वज़ीर के पास गन है. मैं उसके पीछे गया और उसे गोली मार दी. हरप्रीत आया तो देख कर डर गया. रोने लगा. मैंने उसे गन दिखा कर डराया और चुप रहने को कहा. हरप्रीत को एयरपोर्ट भेजा, वजीर का मोबाइल लेकर. कहा कि अगर वजीर के घर वालों का फोन आए तो कहना वजीर ने फ्लाइट पकड़ ली है लेकिन फोन भूल गए हैं. मैंने हरप्रीत को कहा कि मुझे कुछ पैसे दे, मैं सब सेटल कर दूंगा. उसने अपना सामान बेचकर पैसे दिए. मैं जम्मू आया. फिर उसने मेरी वापसी के लिए एयर टिकट कराई. मैं वापस दिल्ली आया.

मैंने हरप्रीत से कहा कि अब मैं पुलिस के सामने सरेंडर करता हूं. हम दोनों पहले गुरुद्वारा साहिब गए. वहां मत्था टेकने के बाद बाहर आये. मैंने हरप्रीत से कहा भूख लगी है. फिर हमने खाना खाया. खाना खाकर हम थाने की तरफ जा ही रहे थे कि हमारे फोन पर पुलिस की कॉल आ गयी. हम डर गए. मैंने हरप्रीत से कहा यहां से भाग चलते हैं. हम दोनों पंजाब आ गए. हरप्रीत बोला मर तो मैं जाऊंगा ही, आप मुझे मार दो.

इस लेटर में लिखा है कि हरप्रीत बेकसूर है. मैं हत्या के लिए जिम्मेदार हूं. मैं सुसाइड कर रहा हूं. अपने परिवार और बेटे को संबोधित करते हुए ध्यान रखने को कहा है. लेटर के आखिर में हरमीत सिंह, जम्मू का पता लिखा है और अंगूठे के दो निशान लगाए हैं.

ये भी पढ़ें-
जम्मू के सिख नेता त्रिलोचन सिंह वजीर का दिल्ली में मिला शव

कोरोना से हुई मौत तो उसे डेथ सर्टिफिकेट पर लिखा जाएगा, सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget