एक्सप्लोरर

पॉर्न की 'लाइव स्ट्रीमिंग' कर के कमा रहे करोड़ों, स्क्रिप्ट के साथ परोस रहें अश्लीलता

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पॉर्न मूवीज बनाने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ किया है. उनकी कार्य़शैली और कमाई देख पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं.

मुंबई: लॉकडाउन के बाद ओटीटी प्लेटफार्म्स और ऑनलाइन इंटरटेंमेंट कंटेंट में इजाफा हुआ है. लेकिन, इसमें पॉर्न कंटेंट की मांग काफी बढ़ी है. यही कारण है कि अलग-अलग ढंग से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर पार्न परोसा जा रहा है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ऐसे की एक गिरोह का भांडाफोड़ किया है. उनकी कार्य़शैली और कमाई देख पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं.

यह गिरोह सब्सक्रिप्शन के आधार पर लोगों को पॉर्न परोस रहा था. सप्ताह में एक दिन एक एपिसोड तैयार होता था और ओटीटी प्लेटफार्म की तर्ज पर 'ओरिजनल' कंटेंट (अश्लीलता से भरा हुआ) वहां डाला जा रहा था. यह ऐप के जरिए चलाया जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक्टर भी शामिल हैं.

गुप्त सूचना के आधार पर मारे गए छापे में पुलिस को कई पन्नों की स्क्रिप्ट, मोबाइल कैमरा, लाइट्स और अन्य तैयारियां मिली हैं. स्क्रिप्ट में अश्लील डॉयलाग्स के साथ पूरे सीन भी एक-एक कर के लिखे गए हैं. यहीं पर एक दिन में यह क्रू, एक सप्ताह तक चलने वाले एपिसोड की शूटिंग करता था. इसके लिए कई लोगों की टीम भी काम करती थी.

पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया है कि ऐसे कई अलग-अलग ऐप बेस्ड प्लेटफार्म चल रहे हैं. यह सब्सक्रिप्शन के आधार पर लोगों को पॉर्न कंटेंट परोस रहे थे. साथ ही इनके फॉलोअर या सब्सक्राइबर लाखों में हैं. और इनकी कमाई करोड़ों में. हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है जिसमें यह आंकड़ा काफी बढ़ने की आशंका है.

सबसे आश्चर्य की बात है कि एक महिला के मोबाइल से ही यह शूटिंग की जा रही थी. जब पुलिस छापा मारने पहुंची तो शूटिंग चल रही थी. पुलिस ने एक महिला को भी यहां से मुक्त कराया है. उसका कहना है कि उसे वेब सीरीज में काम करने का झांसा दिया गया था जब वह यहां पहुंची तो पता चला कि उससे पॉर्नग्राफी में काम कराया जाएगा.

पुलिस का कहना था कि उन्हें 12 ऐसे ऐप्स का पता चला है जहां यह काम चल रहा था. इसके साथ ही जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया उनके चैनल का सब्सक्रिप्शन 199 रुपए प्रति माह का है. इसके पास लाख से ज्यादा यूजर हैं जिनसे दो करोड़ तक की कमाई इन लोगों की हो रही थी. जबकि, क्रू का खर्च बहुत ही कम था.

इस बीच दूसरे पक्ष का कहना है कि यहां पॉर्न नहीं बन रहा था. उनकी सफाई है कि यह एक लव स्टोरी है. जिसे शूट किया जा रहा था. लव स्टोरी और बोल्ड फिल्म के साथ पॉर्न में अंतर होता है. पुलिस का कहना है कि बड़े प्लेटफॉर्म्स पर भी अश्लीलता है लेकिन वहां स्टोरी के बीच में उसे दर्शाया गया है. जबकि यहां कुछ और ही शूट किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें: 

कांग्रेस लीडर की हत्या करने वाले तीन दिल्ली से गिरफ्तार, कनाडा में रची गई थी साजिश

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दी मां की हत्या, पेचकस से गोद कर मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget