एक्सप्लोरर

नशे का नर्क बन रही मुबंई, दो दिनों में लाखों की ड्रग बरामद

क्राइम ब्रांच को इस बारे में एक पूर्व सूचना थी. इसी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछा कर रखा था. जैसे ही तीन आरोपी पुलिस की जद में आए तो उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया गया.

मुंबई: स्थानीय थाने इलाके में पुलिस ने एक बड़े ड्रग रैकेट का भांडाफोड़ किया है. इस सिलसिले में पुलिस ने तीन लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली है. बार के पास आरोपी मेफेड्रोन (Mephedrone) ड्रग लेकर मौजूद थे. उनके पास से कुल 90 ग्राम ड्रग बरामद हुआ है. इसकी खुले बाजार में कीमत साढ़े चार लाख होने का दावा किया गया है.

क्राइम ब्रांच को इस बारे में एक पूर्व सूचना थी. इसी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछा कर रखा था. जैसे ही तीन आरोपी पुलिस की जद में आए तो उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया गया. तीनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है. क्योंकि यह जानना सबसे ज्यादा जरूरी है कि ड्रग कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी.

जो तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं उनमें से दो गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हैं जबकि एक मुंबई का ही है. उनके नाम बानोबर शफीक, आदिल और आसमा मोहम्मद है. तीनों 20 से 30 साल की उम्र के बीच हैं. पुलिस अब इनसे पूरे ड्रग रूट को निकलवाना चाह रही है.

इन तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है. 22 जनवरी तक तीनों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं. आरोपियों के फोन और मेल आदि पर भी पुलिस की नजर है.

कुछ दिनों पहले ही मुंबई पुलिस ने एक लोकल व्यक्ति को एक करोड़ 10 लाख कीमत की मेफेड्रोन के साथ पकड़ा था. 44 वर्ष का आरोपी पिछले कई दिनों से इस कारोबार में लिप्त था. मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार इस ड्रग का असर बढ़ रहा है.

लगातार हो रहीं गिरफ्तारियां इस बात की तरफ इशारा कर रही हैं कि मुंबई में इस ड्रग की मांग बढ़ी हुई है. ऐसे में नारकोटिक्स डिपार्टमेंट और पुलिस दोनों के लिए यह एक सिरदर्द बना हुआ है कि आखिर इसकी सप्लाई चेन कहां से है. अभी तक पुलिस के हाथ में 'आका' नहीं आ पाया है.

यह भी पढ़ें: 

आप भी न फंस जाएं कार खरीद कर, जानिए 'कार गिरोह' की करतूत

आलीशान होटलों में चल रहा था 'सेक्स रैकेट', 8 मॉडल्स को कराया मुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'

10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला

गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'

भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग

'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच

सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'

अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह

Embed widget