एक्सप्लोरर

मुंबई: हिरासत में युवक की मौत पर हंगामा, 5 पुलिसवाले सस्पेंड, शिकायत करने वाले कपल पर भी FIR

मुंबई के वडाला में पुलिस हिरासत में कथित तौर पर हुई मौत के मामले परिजनों का आरोप लगाया कि अधिकारी और सिपाही ने उसकी पिटाई की और मांगने पर पानी तक नहीं दिया.

मुंबई: मुंबई में 26 वर्षीय विजय सिंह की कथित रूप से पुलिस हिरासत में मौत हो गई. इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उस कपल के खिलाफ भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है जिसने विजय सिंह की शिकायत की थी. कपल का आरोप है कि विजय ने अपने बाइक की लाइट लड़की के मुंह पर मारी. इसी बात को लेकर दोंनो में हाथापाई हो गई. इतने में मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई. पुलिस स्टेशन में लड़की की शिकायत पर शिकायत दर्ज की गई. मृतक के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने विजय को पीटा जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

सियोन इलाके का निवासी विजय सिंह एक दवा कंपनी में एमआर के रूप में काम करता था. उसे एक हमले के संबंध में पूछताछ के लिये हिरासत में वडाला ट्रक टर्मिनस थाने में रखा गया था. इस दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के परिवार के सदस्यों और दोस्तों का आरोप है कि पुलिस हिरासत में उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘घटना की जांच के बाद वडाला ट्रक टर्मिनस पुलिस थाने के एक सहायक पुलिस निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है.’’

उन्होंने कहा कि इस मामले को हिरासत में हुई मौत के मामले की तरह लिया जा रहा है और अपराध शाखा ने जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया.

स्थानीय लोगों का प्रदर्शन

इस बीच, मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की मांग की. पुलिस के अनुसार सिंह ने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसे रिहा कर दिया गया, लेकिन वह थाने के दरवाजे पर गिर गया.

मुंबई: हिरासत में युवक की मौत पर हंगामा, 5 पुलिसवाले सस्पेंड, शिकायत करने वाले कपल पर भी FIR

सिंह के साथ रहे उनके दोस्त अंकित मिश्रा ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी और सिपाही ने उसकी पिटाई की और मांगने पर पानी तक नहीं दिया. मिश्रा ने आरोप लगाया कि जब वह दर्द के कारण बोलने की स्थिति में भी नहीं रहा तो ड्यूटी पर मौजूद अफसर ने बाहर थाने में सिंह का इंतजार कर रहे परिजनों से एक कैब बुलाकर उसे अस्पताल ले जाने को कहा.

सिंह के परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने वडाला ट्रक टर्मिनस थाने के बाहर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया और मुंबई पुलिस आयुक्त के साथ बैठक की मांग की. तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने ड्यूटी अधिकारी और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की.

बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया. एक अधिकारी ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बेस्ट की बसों पर पत्थर फेंके जिससे कम से कम एक बस के शीशे टूट गए. उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget